Tuesday, August 26, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

गणतन्त्र दिवस परेड में कैप्टन तानिया ने किया पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व 

पहली बार चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल हुए
नयी दिल्ली :आज देश 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। परेड से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नेशनल वॉर मेमोरियल पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। यह पहला मौका है, जब प्रधानमंत्री अमर जवान ज्योति न जाकर इंडिया गेट के पास वॉर मेमोरियल पहुंचे। इस बार ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो समारोह के मुख्य अतिथि रहे। परेड में पहली बार चिनूक और अपाचे हेलिकॉप्टर शामिल हुए। कैप्टन तानिया शेरगिल पहली बार पुरुष टुकड़ी का नेतृत्व करने वालीं महिला अफसर बनीं। पहली बार राफेल के लड़ाकू विमान की झांकी भी राजपथ पर नजर आई।
71वें गणतंत्र दिवस की परेड में खास
सबसे पहले कमांडिंग अफसर असित मिस्त्री ने सलामी दी। टी-90 भीष्म टैंक, तोप के-9 ने राजपथ पर ताकत का प्रदर्शन किया। इंटीग्रेटेड वेपन सिस्टम रुद्र भी शामिल हुआ।
नेवी ने बोइंग पी8-आई पैट्रोलिंग एयरक्राफ्ट और कोलकाता क्लास डेस्ट्रॉयर और कल्वरी क्लास की पनडुब्बी की झांकी प्रदर्शित की।
16 राज्यों की 20 झांकियों में देश की संस्कृति की झलक दिखी।
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार से सम्मानित 49 बच्चों ने भी राष्ट्रपति को सलामी दी।
राजपथ पर महिला डेयरडेविल्स के करतब
राजपथ पर महिला जवानों ने मोटरसाइकिल पर हैरतअंगेज करतब दिखाए। हेड कॉन्स्टेबल सीमा नाग रॉयल एनफील्ड पर पिस्टल पोजिशन बनाई। एएसआई अनीता कुमारी की अगुआई में 5 एनफील्ड पर महिला जवानों ने ह्यूमन पिरामिड बनाया। वहीं, एएसआई सुजाता गोस्वामी के नेतृत्व में 5 महिला जवानों ने ऑलराउंड डिफेंस फॉर्मेशन बनाई। हेड कॉन्स्टेबल आशा कुमारी ने 3 साथियों के साथ बीम फॉर्मेशन बनाई।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news