Thursday, March 19, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

‘कुली लाइन्स’ द्वारा प्रवीण कुमार झा ने इतिहास के वृत में छिद्र कर दिया है- यतीन्द्र मिश्र

नयी दिल्ली :    गिरमिटियों के इतिहास पर आधारित युवा रचनाकार प्रवीण कुमार झा की पुस्तक ‘कुली लाइन्स’ पर एक संवाद का आयोजन इंडिया इंटरनेशनल सेंटर, एनेक्स, हॉल नम्बर-1 में किया गया। ज्ञात हो कि अपने प्रकाशन के 75 दिनों के भीतर ही इस शोधपरक पुस्तक का दूसरा संस्करण आ चुका है। कार्यक्रम में पद्मश्री मालिनी अवस्थी जी अध्यक्षता में संपन्न हुआ। मुख्य वक्ता के तौर पर यतीन्द्र मिश्र जी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन वाणी प्रकाशन की प्रधान संपादक रश्मि भारद्वाज द्वारा किया गया। स्वागत भाषण से कार्यक्रम का औपचारिक आरम्भ करते हुए वाणी प्रकाशन की निदेशक अदिति माहेश्वरी जी ने वाणी प्रकाशन के समृद्ध इतिहास के बारे में बताते हुए युवा वाणी की परियोजना से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि अरुण कमल, अनामिका, उदय प्रकाश, ममता कालिया से लेकर गीता श्री, प्रभात रंजन, वीरू सोनकर, सुशोभित, अभय मिश्र, प्रवीण झा, संजय सिंह और अणुशक्ति सिंह आदि प्रतिभाओं की पहली पुस्तक प्रकाशित कर वाणी प्रकाशन युवाओं, उनकी नई आवाज़ों और नये विचारों को प्रस्तुत करने का सशक्त मंच रहा है। रश्मि भारद्वाज के अनुसार युवा वाणी के अंतर्गत विश्व पुस्तक मेले-2020 में बहुत उल्लेखनीय पुस्तकें प्रकाशित की जाएंगी। रचनाकार प्रवीण कुमार झा के अनुसार वैसे तो कई लोगों ने गिरमिटियों का इतिहास लिखा है, और लिखा जा रहा है, लेकिन हिन्दी में पहली बार सभी द्वीपों के इतिहास को एक साथ रखने का प्रयास किया गया है। आगे बात करते हुए प्रवीण झा ने बताया कि गिरमिटिया अपनी छ: पीढ़ी के बाद भी अपने आपको भारतीय मानते हैं। शुरुआत में जो स्त्रियाँ गिरमिटिया मज़दूरों के रूप में बाहर गईं, उनके लिए उनकी मुक्ति प्रमुख थी, परंतु बाद में उन्होंने भी भारतीय संस्कृति को बचाने का प्रयास किया। यतीन्द्र मिश्र ने किताब के बारे में बोलते हुए कहा कि हर पन्ने में लेखक का मानस खुलता जाता है। कार्यक्रम की अध्यक्ष मालिनी अवस्थी के मॉरीशस और फिजी में भारतीयता ज़्यादा दिखाई देती है। अगर आपको जानना है कि आप क्या थे तो आप सूरीनाम और त्रिनिडाड जाइये, जहाँ के गिरमिटिया लोगों के वंशजों ने भारतीयता के मूल रूप को समरक्षित रखा है। अंत में प्रबंध निदेशक अरुण माहेश्वरी जी ने धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news