Tuesday, January 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

कलकत्ता हाईकोर्ट के नये चीफ जस्टिस बने सुजय पाल

कोलकाता। कलकत्ता उच्च न्यायालय को नया मुख्य न्यायाधीश मिल गया है। न्यायमूर्ति सुजय पाल को उच्च न्यायालय का प्रधान न्यायाधीश नियुक्त किया गया है। इससे पहले वे लंबे समय से कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में अपनी जिम्मेदारियां निभा रहे थे। 9 जनवरी को सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम की बैठक में उनके नाम की सिफारिश को मंजूरी दी गई थी। उल्लेखनीय है कि, कलकत्ता उच्च न्यायालय के तत्कालीन मुख्य न्यायाधीश टी. शिवगणनम सितंबर, 2025 में सेवानिवृत्त हुए थे। इसके बाद न्यायमूर्ति सौमेन सेन को कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश बनाया गया था। बाद में न्यायमूर्ति सेन के नाम की सिफारिश मेघालय उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश पद के लिए होने के बाद वे वहां कार्यभार संभालने चले गए। इसके पश्चात न्यायमूर्ति सुजय पाल को कलकत्ता उच्च न्यायालय का कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। अब उन्हें पूर्णकालिक मुख्य न्यायाधीश के रूप में जिम्मेदारी सौंपी गई है। न्यायमूर्ति सुजय पाल का जन्म और पालन-पोषण मध्य प्रदेश में हुआ। उन्होंने जबलपुर के एक स्कूल से प्रारंभिक शिक्षा प्राप्त की और एलएलबी की पढ़ाई पूरी करने के बाद लंबे समय तक अधिवक्ता के रूप में प्रैक्टिस की। वर्ष 2011 में उन्हें मध्य प्रदेश उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया, जहां उन्होंने कई वर्षों तक न्यायिक दायित्वों का निर्वहन किया। जुलाई, 2025 में उनका तबादला कलकत्ता उच्च न्यायालय में किया गया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news