Sunday, April 27, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सुनो

निष्ठा बिन्द्रा

(छात्रा – श्री शिक्षायतन कॉलेज)

मुंडेर पर अगर कोई चिड़िया आकर बैठ जाये…..

और जोर जोर से बोले…..

तो उसे भगाना मत उसे सुनना….

क्या पता क्या बोल रही हो…

शायद बच्चों के लिए ले जाता हुआ

भोजन उसकी चोंच से गिर गया हो……

या किसी ने उसका घोंसला तोड़ दिया हो ….

ये भी हो सकता है कि

किसी अज़गर ने उसके बच्चे खा लिये हों…..

चिड़िया अपने हक़ के लिए नहीं लड़ सकती ….

केवल भाग सकती है

या फिर ऐसे ही

किसी अनजान मुंडेर पर

किसी अनजान के सामने चीख सकती है ……

प्रकृति ने कमजोरों के चीखने को

सिर्फ इसलिए मधुर बनाया है कि वो सुनी जायें….

करुणा हमेशा मधुर होती है…..

इंसान अकेला ऐसा जीव है

जो अपने और अपनों के लिए

लड़ सकता है।

फिर भी वह सर्वाधिक त्रसित और ग्रसित है…..

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news