सीयू के दीक्षांत समारोह में अब भारतीय परिधान

-गाउन की जगह धोती-कुर्ता और लालपाड़ साड़ी हुई अनिवार्य

कोलकाता। राज्य सरकार की पहल पर अब कलकत्ता विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में वर्षों से चली आ रही यूरोपीय पोशाक की परंपरा समाप्त होने जा रही है। विश्वविद्यालय की सिंडिकेट बैठक में यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया कि अब छात्र-छात्राएं यूरोपीय गाउन, हुड और कैप के स्थान पर पारंपरिक भारतीय परिधान पहनकर समारोह में शामिल होंगे।

क्या होगा नया ड्रेस कोड?
नए नियमों के अनुसार, छात्रों के लिए सफेद कुर्ता (पंजाबी) के साथ धोती या पायजामा और छात्राओं के लिए लाल किनारी वाली सफेद साड़ी (लालपाड़ साड़ी) और लाल ब्लाउज पहनना अनिवार्य किया गया है। इसके अतिरिक्त, विश्वविद्यालय की ओर से सभी विद्यार्थियों को एक विशेष उत्तरीय (अंगवस्त्र) प्रदान किया जाएगा, जिस पर कलकत्ता विश्वविद्यालय का आधिकारिक प्रतीक चिह्न अंकित होगा।

इनके कपड़े में नहीं हुआ बदलाव

कुलाधिपति, कुलपति, प्रति-कुलपति, शिक्षकों और अधिकारियों के लिए पहले से निर्धारित रंगों के परिधान में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आगामी दीक्षांत समारोह 24 जनवरी को आयोजित करने का प्रस्ताव भेजा जाएगा।

उच्च शिक्षा मंत्री का बयान और यूजीसी के निर्देश

इस बदलाव के संदर्भ में पश्चिम बंगाल के उच्च शिक्षा मंत्री जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने बताया कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (यूजीसी) ने 2015, 2019 और 2024 में कई बार विश्वविद्यालयों को दीक्षांत समारोह में यूरोपीय गाउन की जगह भारतीय हस्तशिल्प और हथकरघा से बने वस्त्र अपनाने की सलाह दी है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news