Monday, March 30, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भारतीय भाषा परिषद में महादेवी जयंती का आयोजन

कोलकाता। भारतीय भाषा परिषद की ओर से महादेवी वर्मा की जयंती के अवसर पर “महादेवी वर्मा और स्त्री विमर्श” विषय पर संगोष्ठी का आयोजन हुआ। इस संगोष्ठी की अध्यक्षता करते हुए परिषद के निदेशक डॉ. शंभुनाथ ने कहा कि अमूमन जब भक्तिकाल की बात होती है तो मीरा को हाशिए पर रख कर देखा जाता है और जब छायावाद की बात होती है तो महादेवी वर्मा को हाशिए पर रख कर देखा जाता है। स्त्रियों के दो बड़े आभूषण रहे हैं- मौन और आँसू। महादेवी का लेखन स्त्री विवशता को चुनौती देता है। महादेवी वर्मा की स्त्री चेतना में बाजार के रंगीन प्रलोभनों के प्रति विरोध का स्वर है। महादेवी वर्मा के यहाँ स्वानुभव के साथ संवेदना भी है। विश्वभारती विश्वविद्यालय, शांतिनिकेतन की डॉ. श्रुति कुमुद ने कहा कि महादेवी वर्मा अपनी सीमा को अपनी शक्ति बना लेती हैं। आज स्त्री-विमर्श एक गाली की तरह देखा जा रहा है। यह देखना जरूरी है कि भविष्य के गर्भ में स्त्रीवाद का स्वरूप क्या होगा? आज कैंसिल कल्चर को स्त्रियों के ख़िलाफ़ ट्रॉलिंग के टूल्स के तौर पर इस्तेमाल किया जा रहा है। युवा हस्ताक्षर के रूप में हिंदी विभाग, विद्यासागर विश्वविद्यालय के शोधार्थी सुषमा कुमारी ने कहा कि महादेवी वर्मा ने अपने समय की उन तमाम समाजिक रूढ़ियों, अन्याय और अत्याचारों का विरोध किया जो भारतीय समाज को अपंग बनाने में सहायक था। शोधार्थी रूपेश कुमार यादव ने कहा कि महादेवी वर्मा का रचना-संसार पुरुष वर्चस्व के ख़िलाफ़ एक सशक्त प्रतिरोध है। इस अवसर पर महादेवी वर्मा पर बनी फ़िल्म ‘पंथ रहने दो अपरिचित’ की प्रदर्शनी भी हुई।
इस अवसर पर घनश्याम सुगला,प्रो. हितेन्द्र पटेल, डॉ नंदिता बनर्जी, प्रो.दिलीप शाह, श्री आशीष झुनझुनवाला, विमला पोद्दार, डॉ सुशीला ओझा, ज्योति शोभा, शिखा सिंह सहित बड़ी संख्या में साहित्यप्रेमी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन करते हुए डॉ. संजय जायसवाल ने कहा कि आधी आबादी का आख्यान है महादेवी वर्मा का साहित्य। यही वजह है कि महादेवी वर्मा ने मनमाना और मनचाहा में मनचाहा को चुना।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news