Tuesday, March 17, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सिमोना हालेप पहली बार विंबलडन चैम्पियन बनीं,

रोमानिया की सिमोना हालेप ने विंबलडन के फाइनल में शनिवार को अमेरिका की सेरेना विलियम्सन को हराकर खिताब जीत लिया। हालेप ने सेरेना को सीधे सेटों में 6-2, 6-2 से हराया। यह उनका पहला विंबलडन खिताब है। हालेप यह टूर्नामेंट जीतने वाली रोमानिया की पहली महिला खिलाड़ी हैं। यह उनका दूसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। उन्होंने पिछले साल फ्रेंच ओपन अपने नाम किया था। सेरेना 7 बार यह खिताब जीत चुकी हैं। वे पिछली बार 2016 में यहां चैम्पियन बनी थीं। सेरेना इस हार के साथ ऑस्ट्रेलिया की मार्गेट कोर्ट की बराबरी करने से चूक गयीं। सेरेना के नाम 23 ग्रैंड स्लैम खिताब हैं। वहीं, मार्गेट 24 जीती थीं। सेरेना पिछली बार 2017 में ग्रैंड स्लैम खिताब जीती थीं। तब उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन अपने नाम किया था। हालेप ने सेरेना को सिर्फ 55 मिनट में हरा दिया। उन्होंने इस जीत के बाद कहा, ‘यह मेरे कँरियर का बेस्ट मैच था। मैं मैच से पहले नर्वस थी। मेरे पेट में दर्द था। इसके बावजूद मैं कोर्ट पर आई और अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया। इस खिताब को जीतना मेरी माँ का सपना था। मैं इस दिन को हमेशा याद रखूँगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news