कोलकाता । साहित्यिक क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान हेतु हिंदी साहित्यकार और लेखिका डॉ वसुंधरा मिश्र को मरूधारा द्वारा कस्तूरी मृग नाभ सम्मान प्रदान किया गया है।संस्था की अध्यक्षा उषा झुनझुनवाला जी, उपाध्यक्षा लक्ष्मी बाजोरिया जी और सचिव माधुरी बागड़ी जी हैं। कोलकाता के भवानीपुर एजुकेशन सोसायटी कॉलेज में डॉ वसुंधरा मिश्र हिंदी अंश कालिक प्राध्यापिका के पद पर कार्यरत हैं।कोलकाता की उन प्रवासी राजस्थानी महिलाओं के लिए यह मरुधारा सम्मान है जिन्होंने अपनी योग्यता ,कार्य कुशलता एवं बौद्धिकता के बल पर राजस्थान के गौरव में श्रीवृद्धि की है।
डॉक्टर वसुंधरा मिश्र काशी हिंदू विश्वविद्यालय से एमए ,पीएचडी हैं । आप राजस्थान के कोटा -बूंदी क्षेत्र एवं शेखावाटी नवलगढ़ -झाझड़ से हैं। आपकी साहित्यिक यात्रा में गद्य पद्य में मौलिक रचनाओं के साथ अनुवाद, संपादन भी है। विभिन्न पत्र पत्रिकाओं में आपके अनेक लेख ,आलेख ,शोध कहानियां, कविताएं भी निरंतर प्रकाशित होती रहती हैं। दूरदर्शन ,आकाशवाणी और ताजा टीवी के कार्यक्रमों में भी आपके हिस्सेदारी रहती है। वर्तमान में राइटर और जर्नलिस्ट एसोसिएशन लेडीज रिंग कोलकाता के अध्यक्ष पद पर हैं। यह सम्मान कार्य के प्रति लगन, समर्पण, अनुभव और दृढ़ विश्वास के लिए डॉक्टर मिश्र को मंगलवार 17 नवंबर 2026 को कला मंदिर ,कोलकाता में आयोजित वार्षिक पुरस्कार समारोह में कस्तूरी मृगनाभ में सम्मान से सम्मानित किया गया।

