Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

116 साल की जापानी महिला को सबसे बुजुर्ग व्यक्ति का खिताब

तोक्यो : ‘गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स’ ने 116 साल की जापानी महिला को शनिवार को विश्व के सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति के खिताब से नवाजा है। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स ने शनिवार को एक समारोह में काने तनाका के नाम इस रिकॉर्ड को आधिकारिक रूप से मान्यता दी। समारोह का आयोजन दक्षिण पश्चिम जापान के फुकुओका में एक नर्सिंग होम में किया गया।
जश्न मनाने के लिए उनके परिवार के सदस्य एवं मेयर भी मौजूद थे। तनाका का जन्म दो जनवरी, 1903 में हुआ था। वह आठ भाई-बहनों में सातवें नंबर पर हैं। उन्होंने 1922 में हिदेओ तनाका से शादी की थी और उनके चार बच्चे हैं। उन्होंने एक बच्चे को गोद भी लिया था।
इससे पहले सबसे बुजुर्ग जीवित व्यक्ति का खिताब जापान की ही एक अन्य महिला चियो मियाको के नाम था जिनका 117 की उम्र में पिछले साल जुलाई में निधन हो गया था।जापान के लोगों की उम्र अमूमन लंबी होती है और सबसे बुजुर्ग व्यक्तियों की सूची में उनका वर्चस्व रहता है।
भले ही खान-पान में बदलाव या मोटापा बढ़ रहा है लेकिन यहां यह अब भी दुर्लभ है। जापानियों की पाक परंपरा में मछलियों, चावल, सब्जियों एवं कम वसा वाले खाने को ज्यादा तरजीह दी गई है। तनाका को अब तक का सबसे बुजुर्ग व्यक्ति बनने के लिए अभी कई और बरस गुजारने होंगे। गिनीज विश्व रिकॉर्ड के मुताबिक यह रिकॉर्ड फ्रांस की महिला जियाने लुई कालमें के नाम है जो 122 साल की थी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news