Monday, September 14, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

87 की उम्र में पूर्व सीएम ओम प्रकाश चौटाला ने जेल से पास की 12वीं

नयी दिल्ली । पढ़ने-लिखने की कोई उम्र सीमा नही होती है। कुछ कर गुजरने की इच्छा और साहस के दम पर इंसान किसी भी उम्र में अपने कदम पढ़ाई के लिए बढ़ा सकता है। इस बात को हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और इनेलो के सुप्रीमो ओम प्रकाश चौटाला ने चरितार्थ किया है। ओम प्रकाश चौटाला ने मंगलवार को 87 साल की उम्र में 10वीं और 12वीं क्लास पास की। भिवानी पहुंचने पर हरियाणा शिक्षा बोर्ड के अधिकारियों ने बड़े सम्मान के साथ पूर्व मुख्यमंत्री को दसवीं और बारहवीं की मार्कशीट सौंपी।
2019 में दी थी 10वीं की परीक्षा
चौटाला ने 2013 से 2 जुलाई 2021 तक दिल्ली की तिहाड़ जेल में सजा काटी। शिक्षक भर्ती घोटाले में आरोप सिद्ध होने पर उन्हें यह सजा मिली थी। इसी दौरान उन्होंने अपनी पढ़ाई फिर से शुरू की थी। चौटाला ने 82 साल की उम्र में 2019 में नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ ओपन स्कूल से उर्दू, साइंस, सोशल स्टडीज और इंडियन कल्चर एंड हेरिटेज विषय में 53.40% अंक हासिल कर 10वीं पास की थी।
रोक दिया गया था 12वीं का परिणाम
2021 में ओम प्रकाश चौटाला ने हरियाणा ओपन बोर्ड के तहत कक्षा 12 की परीक्षा दी थी। हालाँकि, उसका परिणाम 5 अगस्त को रोक दिया गया था क्योंकि उसने अभी तक कक्षा 10 की अंग्रेजी की परीक्षा उत्तीर्ण नहीं की थी। इनेलो सुप्रीमो ने 2019 में 10वीं की परीक्षा दी थी लेकिन किन्हीं कारणों से अंग्रेजी का पेपर नहीं दे पाए थे। अंग्रेजी विषय का परिणाम न आने के चलते हरियाणा विद्यालय शिक्षा बोर्ड ने उनका 12वीं का परिणाम भी रोक लिया था।

अब 10वीं में प्रथम श्रेणी हुए पास
अगस्त 2021 में 10वीं का अंग्रेजी का पेपर दिया था जिसमें उन्होंने 88 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। अब उनका अंग्रेजी के पेपर का परिणाम आने के बाद उन्हें 10वीं और 12वीं की मार्कशीट सौंप दी गई है। गौरतलब है कि 10वीं ओपन की अंग्रेजी विषय की परीक्षा पूर्व मुख्यमंत्री ने सिरसा स्थित आईएस सीनियर सेकंडरी स्कूल में राइटर के माध्यम से दी थी। अंग्रेजी विषय के अंकों को जोडऩे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री अब प्रथम श्रेणी में 10वीं कक्षा पास कर चुके हैं। इससे पूर्व, अंग्रेजी विषय के अंकों को जोड़े बगैर अन्य विषयों में उनके लगभग 54 प्रतिशत अंक थे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news