Thursday, April 2, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

76 साल के बुजुर्ग के ऑटो एंबुलेंस से 90 दिन में 100 की जान बची

नयी दिल्ली : 76 साल के हरजिंदर सिंह दिल्ली की सड़कों पर ‘ऑटो एंबुलेंस’ चलाते हैं। हरजिंदर ने बताया, ‘पिछले तीन महीने में 100 से ज्यादा लोगों की जान बचा चुका हूं। औसतन मैं रोजाना एक दुर्घटना पीड़ित की मदद करता हूं। मैं ट्रैफिक वॉर्डन के तौर पर काम कर चुका हूं। मैंने कई हादसे देखे। इसलिए अब मैं ऑटो एंबुलेंस के जरिए लोगों की मदद कर रहा हूं। ऑटो में तरह-तरह की दवाइयां लेकर चलता हूं।”
सड़क हादसा होने पर जब लोग वीडियो बना रहे होते हैं, तब हरजिंदर सिंह उस घायल को प्राथमिक उपचार देने में जुट जाते हैं। उन्होंने दुर्घटना के शिकार लोगों की जान बचाने के मकसद से अपने ऑटो को ‘ऑटो एंबुलेंस’ में तब्दील कर दिया है। वह ऑटो से न केवल घायल को प्राथमिक उपचार उपलब्ध कराते हैं, बल्कि गंभीर हालत में पीड़ित को अस्पताल भी पहुंचाते हैं। साथ ही ये सुनिश्चित करते हैं कि उसे पूरा इलाज मिले।
अधिक काम करके दवाइयों का खर्च खुद जुटाते हैं
हरजिंदर सिंह दिल्ली के भजनपुरा में परिवार के साथ रहते हैं। वे रोजाना सुबह 8 बजे काम पर निकल जाते हैं। हरजिंदर ने बताया कि दवाइयों और मेडिकल का खर्च वे खुद उठाते हैं। इसके लिए उन्होंने ऑटो में डोनेशन बॉक्स लगा रखा है। साथ ही अतिरिक्त पैसे के लिए ज्यादा काम करते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news