Wednesday, December 17, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

57.04 करोड़ देकर झारखंड के सबसे बड़े करदाता बने धोनी

राँची. झारखंड में व्यक्तिगत तौर पर सबसे अधिक आयकर भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने दिया। उन्होंने वित्तीय वर्ष 2017-18 में 57.04 करोड़ रु. टैक्स भरा। आयकर विभाग ने शुक्रवार को आयकर मंथन- 2018 कार्यक्रम में सबसे अधिक टैक्स देने वाले नौ लाेगों को सम्मानित किया। साथ ही विभाग ने उत्कृष्ट काम करने वाले 75 अधिकारियों और कर्मचारियों को भी सम्मानित किया। हालांकि, इस कार्यक्रम में धोनी मौजूद नहीं थे। वे क्रिकेट कंट्री क्लब टेनिस टूर्नामेंट खेलने के बाद मुंबई रवाना हो गए थे।
धोनी ने जेएससीए क्रिकेट कंट्री क्लब टेनिस चैंपियनशिप जीत ली। मेंस डबल्स में धोनी-सुमित की जोड़ी ने कन्हैया-रोहित की जोड़ी को 6-3, 6-3 से हराया। टैक्स के देने के मामले में दूसरे नंबर पर रांची के व्यवसायी नंदकिशोर और तीसरे पर व्यवसायी शंकर प्रसाद हैं।
कॉर्पोरेट में सीसीएल ने सबसे अधिक 2767 करोड़ टैक्स दिए, फर्म में बिग शॉप सबसे बड़ा करदाता है। कॉर्पोरेट जगत में सबसे अधिक टैक्स देने वाली कंपनी सीसीएल है। सीसीएल ने वर्ष 2017-18 में 2767.28 करोड़ रुपए टैक्स दिया।
दूसरे स्थान पर जमशेदपुर की टाटा टिमकेन इंडिया है। उसने 121 करोड़ रु. टैक्स चुकाया। तीसरे स्थान पर जमशेदपुर की जमीपोल लिमिटेड है। इसने 42.01 करोड़ रुपए टैक्स दिया।
फर्म में सबसे अधिक रांची की बिग शॉप ने 5.82 करोड़ रु. टैक्स दिया। रांची के कश्यप मेमोरियल आई हॉस्पिटल ने 3.23 करोड़ रु. और ब्रदर्स एकेडमी ने 3.01 करोड़ रु. टैक्स भरा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news