Monday, February 23, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

5 राज्यों को मिले नये राज्यपाल, केरल के राज्यपाल बने आरिफ मोहम्मद खान

नयी दिल्ली : राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने रविवार को पांच राज्यों में नए राज्यपाल नियुक्त किए। शाहबानो के मुद्दे पर राजीव गाँधी कैबिनेट छोड़ने वाले आरिफ मोहम्मद खान को केरल का गवर्नर बनाया गया है। तमिलनाडु में भाजपा की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. तमिलिसाई सुंदरराजन (58) को तेलंगाना की जिम्मेदारी दी गई, वे सबसे युवा मौजूदा राज्यपाल होंगी। इसके अलावा कलराज मिश्र को राजस्थान, भगत सिंह कोश्यारी को महाराष्ट्र, बंडारू दत्तात्रेय को हिमाचल प्रदेश भेजा गया है। कांग्रेस में रहे आरिफ मोहम्मद खान लंबे समय से सक्रिय राजनीति से दूर थे। उन्होंने वंदे मातरम् का उर्दू में अनुवाद भी किया था। केंद्र सरकार के तीन तलाक खत्म करने और अनुच्छेद 370 हटाने पर मोदी सरकार के फैसलों की तारीफ की थी। वे 1984 की राजीव गांधी सरकार में केंद्रीय मंत्री भी रहे। तब उन्होंने शाहबानो केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले को संसद में कानून बनाकर पलटे जाने के विरोध में मंत्री के पद से इस्तीफा दे दिया था। आरिफ मोहम्मद ने कहा, ‘‘मेरे लिए यह सेवा करने का एक मौका है। साथ ही देश के एक ऐसे हिस्से को जानने का शानदार अवसर है, जो देश की सीमा से लगा है। विविधताओं वाले इस देश में मेरा जन्म होना सौभाग्य है। इस देश को देवभूमि कहा जाता है।’’ वहीं, बंडारू दत्तात्रेय ने हिमाचल प्रदेश का राज्यपाल बनाए जाने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को धन्यवाद दिया। दत्तात्रेय ने कहा कि उन्होंने राज्यपाल के रूप में मुझे नई जिम्मेदारी दी है।
कल्याण सिंह की जगह कलराज मिश्र को नया गवर्नर नियुक्त किया गया है। केरल में गवर्नर पूर्व चीफ जस्टिस पी. सदाशिवम थे, जिनका हाल ही में कार्यकाल खत्म हुआ है। 17 जून 1942 को जन्मे भगत सिंह कोश्यारी उत्तराखंड में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं। वे 2001 से 2002 तक राज्य के मुख्यमंत्री भी रहे। 2002 से 2007 तक विपक्ष के नेता और 2008 से 2014 तक राज्यसभा के सदस्य रहे। कोश्यारी बतौर शिक्षक और पत्रकार भी काम कर चुके हैं। आपातकाल के दौरान उन्हें 1977 में जेल भी जाना पड़ा था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news