Friday, May 23, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

2030 तक 9.8 करोड़ भारतीय हो सकते हैं मधुमेह के शिकार :लांसेट

बोस्टन : एक ताजा रिपोर्ट के अनुसार भारत में 2030 तक करीब 9.8 करोड़ लोग टाइप 2 के मधुमेह या डायबिटीज का शिकार हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनियाभर में मधुमेह से ग्रस्त वयस्कों की संख्या 20 प्रतिशत बढ़ सकती है।
लांसेट डायबिटीज एंड एंडोक्रायनोलॉजी पत्रिका में प्रकाशित अध्ययन में पता चला कि टाइप 2 की डायबिटीज के प्रभावी उपचार के लिए जरूरी इंसुलिन की मात्रा अगले 12 साल में दुनियाभर में 20 प्रतिशत से ज्यादा बढ़ जाएगी।
अमेरिका में स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी के अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इंसुलिन की पहुंच में अधिक सुधार नहीं होने के कारण यह टाइप 2 डायबिटीज से ग्रस्त 7.9 करोड़ लोगों के करीब आधे लोगों की पहुंच से बाहर होगी जिन्हें 2030 में इसकी जरूरत होगी। इस अध्ययन के निष्कर्षों में खासकर अफ्रीकी, एशियाई और समुद्री क्षेत्रों के लिए चिंता जताई गयी है।
परिणाम बताते हैं कि दुनियाभर में टाइप 2 मधुमेह से ग्रस्त वयस्कों की संख्या में 2030 में 20 प्रतिशत से ज्यादा इजाफा हो सकता है। 2018 में यह संख्या 40.6 करोड़ है जो 2030 में 51.1 करोड़ पहुंच सकती है।
अनुसंधानकर्ताओं ने कहा कि इनमें से आधे केवल तीन देशों- चीन (13 करोड़), भारत (9.8 करोड़) और अमेरिका (3.2 करोड़) में होंगे। विश्व स्वास्थ्य संगठन (डब्ल्यूएचओ) के अनुसार 2015 में भारत में मधुमेह ग्रस्त लोगों की संख्या 6.92 करोड़ थी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news