2.29 लाख दाम, जानिए हार्ली डेविडसन की कहानी

नई दिल्ली: जिस बाइक का युवाओं को बेसब्री से इंतजार था वो अब खत्म हो गया है। Harley-Davidson की सबसे किफायती बाइक हार्ली – डेविडसन एक्स440  भारतीय बाजार में आ गई है। दिलचस्प बात ये है कि कंपनी ने इस बाइक को महज 2.29 लाख रुपये में लॉन्च किया है। इस बाइक को कंपनी के ऑफिशियल डीलरशिप के जरिए बुक किया जा सकता है। इसके लिए 25 हजार रुपये बतौर बुकिंग अमाउंट जाम करने होंगे। बता दें कि ये पहली ऐसी हार्ली-डेविडसन  बाइक है जो पूरी तरह से भारत में बनी है। हार्ली-डेविडसन और हीरो मोटोकॉर्प की साझेदारी से ये पहला मॉडल तैयार किया गया है। लेकिन हार्ली-डेविडसन (Harley-Davidson) बाइक में ऐसा क्या है कि लोग इसके दीवाने हैं। खबरों के मुताबिक, साल 1901 में विलियम एस हार्ली नाम के 21 साल के युवा ने एक फ्लाईव्हील्स के साथ छोटे से इंजन का प्लान बनाया। इस इंजन को एक पैडल साइकिल फ्रेम में यूज के लिए डिजाइन किया गया था। हार्ली और उनके बचपन के दोस्त आर्थर-डेविडसन के भाई वॉल्टर डेविडसन ने मोटर साइकिल पर अगले दो वर्ष तक मेहनत की। ये काम साल 1903 में पूरा हुआ। उन्होंने जो पॉवर साइकिल बनाई वह बिना पैडल के मिडवॉक की साधारण पहाड़ियों को चढ़ने में सक्षम थी। इसके बाद दोनों ने हाईटेक मशीन पर काम शुरू किया। इस पहली हार्ली-डेविडसन बाइक में बड़ा इंजन था। इसी के साथ मशीन का लूप फ्रेम पैटर्न साल 1903 की मिलवॉकी मार्केल मोटरसाइकिल के जैसा था। आज हार्ली-डेविडसन दुनिया की जानी-मानी बाइक कंपनी है और फ़ोर्ब्स के मुताबिक साल 2018 (मई) में इसका मार्केट कैप सात अरब डॉलर तक पहुंच गया था। भारत में इस कंपनी ने हाल में 17 नए मॉडल पेश किए हैं, जिनके दाम 5 लाख रुपये से लेकर 50 लाख रुपये के बीच हैं। इस कंपनी की बाइक सुपरबाइक कही जाती हैं और ज़ाहिर है ज़्यादा दाम की वजह से ये ख़ास और रईस तबके की पहली पसंद हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।