Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

15 सालों से जादू टोने और डायन प्रथा के खिलाफ अभियान चला रहीं बीरूबाला रभा

गुवाहाटी : देश की जिन महान हस्तियों को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित किया गया, उनमें मानवाधिकार कार्यकर्ता बीरूबाला रभा का नाम भी शामिल है। बीरूबाला पिछले 15 सालों से महिलाओं के हक की लड़ाई लड़ रही हैं। वे जादू टोने और डायन के नाम पर महिलाओं की हत्या के खिलाफ अभियान चला रही हैं। वे असम के दूर-दराज के गांवों में जाकर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाती हैं। फिलहाल बीरूबाला पद्मश्री पुरस्कार पाकर काफी उत्साहित हैं। वे पद्मश्री पुरस्कार का असली हकदार उन लोगों को मानती हैं जिन्होंने इस अभियान को सफल बनाने में उनका साथ दिया।
असम की बीरूबाला जब 6 साल की थी, तब उनके पिता इस दुनिया से चल बसे। उन्हें मजबूरी में स्कूल छोड़ना पड़ा और वे अपनी मां के साथ खेतों में काम करने लगीं। 15 साल की उम्र में एक किसान से उनकी शादी हुई। वे कपड़ा बुनकर घर का खर्च और अपने तीन बच्चों की जिम्मेदारी उठाने लगीं। 1980 के मध्य में उनके बड़े बेटे को टायफाइड हुआ। वे उसे इलाज के लिए एक नीम-हकीम के पास लेकर गईं। उन्होंने बताया कि यह बच्चा मर जाएगा। लेकिन बच्चे की जान बच गई। तब से बीरूबाला ने नीम हकीम और जादू टोना करने वालों के विरोध में अभियान चलाने की शुरुआत की।
बीरूबाला ने जब ये देखा कि गांवों में महिलाओं को डायन बताकर उनकी हत्या कर दी जाती है, तो उन्होंने महिलाओं का एक समुह बनाया और डायन के नाम पर महिलाओं के साथ होने वाले अत्याचार के खिलाफ आवाज बुलंद की। वे स्कूलों में जाकर बच्चों को डायन प्रथा और जादू टोने से दूर रहने के प्रति जागरूक करती हैं। बीरूबाला अब तक 42 से अधिक महिलाओं की जान बचा चुकी हैं। उनकी कोशिशों के चलते असम की विधानसभा ने “डायन हत्या निषेध” विधेयक पारित किया है। बीरूबाला के अथक प्रयासों से प्रभावित होकर उन्हें 2018 में वुमंस वर्ल्ड समिट फाउंडेशन प्राइज से सम्मानित किया गया था। उन्हें वुमंस वर्ल्ड समिट फाउंडेशन, जिनेवा, स्विट्जरलैंड की ओर से भी सम्मान प्राप्त है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news