Friday, February 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

11 हजार फीट ऊँची खतरनाक सड़क पर 70 साल की महिला ने चलायी 60 किमी साइकिल

सुक्रे : बोलिविया की 70 साल की मिरथा मुनोज ने दुनिया की सबसे खतरनाक सड़क नार्थ यंगास रोड पर 60 किमी साइकिल चलाई है। उन्होंने स्काई रेस स्पर्धा में हिस्सा लिया और रेस पूरी भी की। बोलिविया की यह सड़क 11 हजार फीट की ऊंचाई पर है। पूरा इलाका जंगल से घिरा है। सड़क संकरी और खड़ी ढलान में है। कई जगह सड़क के किनारे रेलिंग भी नहीं है। यहां अक्सर भारी बारिश और बर्फबारी होती है। भूस्खलन भी होता है। ऐसी खतरनाक स्थिति के कारण इस सड़क को रोड ऑफ डेथ भी कहा जाता है। यह सड़क 1930 में बनी थी। तब से यहां हादसों में हजारों लोगों की मौत हो चुकी है। दरअसल, कई साल पहले मिरथा के बेटे की अचानक मौत हो गई थी। इससे उभरने के लिए मुनोज ने इसमें हिस्सा लिया। वह कहती हैं कि साइकिल रेस ने ही उन्हें दर्द सहने और खुद को दोबारा खड़ा करने की हिम्मत दी। यह जूनून आज का नहीं, बहुत साल पुराना है। इतनी लंबी रेस में हिस्सा लेना ही बड़ी उपलब्धि है। जीतना या हारना मकसद नहीं है। 11 हजार फीट की ऊंचाई पर साइकिल चलाना कठिन है, लेकिन असंभव नहीं है। हम ऊपर और ऊपर चले जाते हैं, कहीं कोई आराम नहीं मिलता, लेकिन रेस पूरी होने के बाद खुशी मिलती है। मिरथा स्काई रेस स्पर्धा की संस्थापक सदस्य भी हैं। उन्हें साइकिल चलाने में सबसे ज्यादा खुशी तब मिलती है, जब उनके 6 पोते-पोतियां साथ होते हैं। उनकी एक पोती 18 साल की हो चुकी हैं। मिरथा को इससे बहुत उम्मीदें हैं। वह कहती हैं कि नयी पीढ़ी भी उन्हीं के ट्रैक पर दौड़ना चाहती हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news