Wednesday, July 30, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

हेक्सागन इंडिया ने पेश किया न्यू लेइका एपी20 ऑटोपोल 

निर्माण और सर्वेक्षण क्षेत्र के पेशेवरौं के लिए दुनिया का पहला टिल्ट-कंपेंसेटेड टोटल स्टेशन पोल सॉल्यूशन 

हैदराबाद । हेक्सागन इंडिया की ओर से न्यू लेइका एपी20 ऑटोपोल बाजार में आ गया है। निर्माण और सर्वेक्षण छेत्र से जुड़े प्रोफेशनल के लिए यह दुनिया का पहला टिल्ट-कंपेंसेटेड टोटल स्टेशन पोल सॉल्यूशन होगा। हैदराबाद इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर जियो स्मार्ट इंडिया 2022 कॉन्क्लेव में इसे भव्य तरीके से लांच किया गया। इस मौके पर विशिष्ट लोगों में प्रमोद कौशिक (प्रेसिडेंट हेक्सागन इंडिया), मनोज शर्मा (डायरेक्टर मार्केटिंग एंड सेल्स एक्सीलेंस, हेक्सागन इंडिया), पंकज गुप्ता (डायरेक्टर सेल्स जियोसिस्टम्स, हेक्सागन इंडिया), परेश त्रिवेदी (निदेशक, सेल्स, एसआईजी, हेक्सागन इंडिया) के अलावा अन्य कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।

लेइका एपी20 ऑटोपोल, नए एपी रिफ्लेक्टर पोल के साथ अपग्रेडेड सेंसर मॉड्यूल को जोड़ती हैं। यह दुनिया का पहला उपकरण है, जो तीन सामान्य वर्कफ़्लो से मिलनेवाली चुनौतियों को त्वरित हल करता है। इसके अलावा पोल को लंबवत और स्थिर रखना, फ़ील्ड सॉफ़्टवेयर में मैन्युअल रूप से पोल की ऊंचाई दर्ज करना और कई रिफ्लेक्टर वाली साइट पर फॉरेन टारगेट को लॉक करना भी इसका अन्यतम कार्य है। हेक्सागन इंडिया के अध्यक्ष प्रमोद कौशिक ने कहा, हम समझते हैं कि आज के व्यस्ततम समय में समय-सारणी, सटीक ऑन-डिमांड डेटा की बढ़ती उम्मीदें और बजट की कमी ने सर्वेक्षकों और इससे जुड़े प्रोफेशनल्स पर काफी दबाव डाला है। इस चुनौती के बीच एपी20 ऑटोपोल एक गेम चेंजर बनकर हमारे बीच आया है, क्योंकि यह एक साथ कई चुनौतियों का समाधान करता है। यह बिल्कुल अद्वितीय हैं और पेशेवरों को उनके काम करने के तरीके में बदलाव लाने में सक्षम है।

इस अवसर पर पंकज गुप्ता (डायरेक्टर, सेल्स जियोसिस्टम्स, हेक्सागन इंडिया) ने कहा, नया एपी20 ऑटोपोल अत्याधुनिक सेंसर से युक्त तकनीकों को मिश्रित करता है, ताकि लेइका जियोसिस्टम्स की मदद से टोटल स्टेशनों के साथ डिजिटल वर्कफ़्लो में मैन्युअल प्रक्रियाओं को प्रभावी ढंग से स्वचालित किया जा सके। इसे हम कठिन मौसम की स्थिति में भी माप सकते हैं, इसके साथ ही हम पहले दुर्गम बिंदुओं को भी इसकी मदद से माप सकते हैं।

लेइका जिओसिस्टम्स- आनेवाले अगले 200 वर्षों के लिए सर्वेक्षण की दुनिया में क्रांति लाते हुए हेक्सागन का हिस्सा बनने के बाद लेइका जियोसिस्टम्स इस छेत्र के प्रोफेशनल्स के लिए अब संपूर्ण समाधान बनकर सामने आया है। प्रीमियम उत्पादों और अभिनव समाधान के विकास के लिए जाने जानेवाले एयरोस्पेस, रक्षा, सुरक्षा, निर्माण और विनिर्माण जैसे उद्योगों से जुड़े प्रोफेशनल्स अब अपनी सभी भू-स्थानिक आवश्यकताओं के लिए लेइका जियोसिस्टम्स पर भरोसा करते हैं। सटीक उपकरणों, परिष्कृत सॉफ्टवेयर और विश्वसनीय सेवाओं के साथ, लेइका जियोसिस्टम्स इस छेत्र के भविष्य को आकार देने वालों को उनकी समस्या का समाधान कर उन्हें सुविधा प्रदान करता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news