Friday, December 5, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सब लेफ्टिनेंट शिवांगी बनीं नौसेना की पहली महिला पायलट

कोच्चि : आज भारत के लिए ऐतिहासिक दिन है। आज नौसेना को उसकी पहली महिला पायलट मिल गई है। सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने भारतीय नौसेना की पहली महिला पायलट बन गई हैं। कोच्चि में आज उन्होंने अपनी ऑपरेशन ट्रेनिंग पूरी कर ली है। वह आज से ही कोच्चि में ऑपरेशन ड्यूटी में शामिल हो जाएंगी। वह आज से फिक्स्ड विंग सर्विलांस डोर्नियर विमानों को उड़ाएंगी।

इस मौके पर भारतीय नौसेना की सब लेफ्टिनेंट शिवांगी ने कहा कि मैं बहुत लंबे समय से इसकी कोशिश कर रही थी और आखिरकार यहां तक पहुंचने में सफल रही, इसलिए यह एक शानदार अहसास है। मैं अपने प्रशिक्षण के तीसरे चरण को पूरा करने के लिए उत्सुक हूं।

शिवांगी ने रचा इतिहास

शिवांगी का जन्म बिहार के मुजफ्फरपुर शहर में हुआ है।शुरुआती प्रशिक्षण के बाद पिछले साल उन्हें भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था। उन्हें इंडियन नेवल एकेडमी, एझिमाला में 27 एनओसी कोर्स के हिस्से के रूप में एसएससी (पायलट) के रूप में भारतीय नौसेना में शामिल किया गया था।पिछले साल जून में वाइस एडमिरल एके चावला द्वारा औपचारिक रूप से उन्हें नौसेना में कमीशन दिया गया था।

खबरों के मुताबिक, शिवांगी को पिछले साल जून में भारतीय नौसेना में कमीशन दिया गया था। उन्होंने वायु सेना अकादमी (AFA) डंडीगल में छह महीने तक कठोर प्रशिक्षण लिया, जहां उन्हें भारतीय वायु सेना (IAF) के पिलाटस पीसी -7 विमान का प्रशिक्षण दिया गया।

एक सूत्र के मुताबिक, नेवी की एविएशन शाखा में एयर ट्रैफिक कंट्रोल अधिकारियों के रूप में महिला अधिकारी और विमान में ‘पर्यवेक्षक’ के तौर पर महिलाएं तैनात हैं, जो संचार और हथियारों के लिए जिम्मेदार हैं।

अखिल भारतीय महिला कांग्रेस ने उन्हें ट्विटर पर बधाई दी। उन्होंने लिखा, ‘पंखों वाली महिला … सब लेफ्टिनेंट शिवांगी आज पहली नौसैनिक महिला पायलट बन गई, क्योंकि वह कोच्चि नौसेना बेस में शामिल हो गई। वह भारतीय नौसेना के डोर्नियर निगरानी विमान को उड़ाएगी। शिवांगी को बधाई। हमारे लिए गर्व की बात एक समझ होगी।’

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news