Friday, February 20, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सबसे लम्बा गिफ्ट बॉक्स डिजाइन कर छात्रा ने बनाया रिकॉर्ड

मंगलुरु :  कर्नाटक के मंगलुरु की अपेक्षा कोट्टारी को सबसे लंबा गिफ्ट आइटम डिजाइन करने के लिए इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में जगह मिली है। गिफ्ट का साइज 25×25 सेमी है। इसकी कुल लम्बाई 10 मीटर (1000 सेंटीमीटर) है। इस पर देश के सभी राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों की महान हस्तियों और स्वतंत्रता सेनानियों के नामों की जानकारी उनकी फोटो के साथ दी गयी है। अपेक्षा ने कहा है कि वह गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के लिए भी आवेदन करेंगी। इस यूनिक गिफ्ट की थीम ‘अतुल्य भारत’ पर आधारित है। अपेक्षा होम ट्यूटर हैं। वह शहर के बेसंत इवनिंग कॉलेज से पोस्ट ग्रेजुएशन कर रही हैं। अब तक 35 तरह के अनोखे गिफ्ट आइटम तैयार कर चुकी हैं। अपेक्षा ने बताया, “मैं मंगलुरु से हूं। बचपन से ही मेरा रुझान क्राफ्ट आइटम को बनाने में रहा है। मैं अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के लिए उनके जन्मदिन और सालगिरह पर तोहफे बनाती हूं। हाल ही में मैंने यूट्यूब पर तोहफे बनाने के लिए वीडियो देखना शुरू किया है। इस तरह अनोखे गिफ्ट बॉक्स बनाने का विश्व रिकॉर्ड बन गया।” भारतीय पर्यटन विभाग ने सितंबर 2002 में अतुल्य भारत अभियान शुरू किया था। इसका मकसद देश में पर्यटन को बढ़ावा देना था। इसके तहत हिमालय, वन्य जीव, योग और आयुर्वेद पर अंतर्राष्ट्रीय समूह का ध्यान खींचा गया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news