Wednesday, April 30, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

सन्मार्ग ‘वाद – संवाद’ परिचर्चा का तीसरा संस्करण आयोजित

कोलकाता । सन्मार्ग ने हाल ही में वाद – संवाद नामक परिचर्चा का तीसरा संस्करण आयोजित किया। परिचर्चा में ‘क्या आज का भारत इंडिया है’ विषय पर चर्चा हुई। अलका जालान फाउंडेशन, कोलकाता में यह परिचर्चा आयोजित हुई।
भारत में अनेक धर्म हैं और अनेक संस्कृतियाँ हैं, धर्म और भाषा के सम्बन्धों को लेकर प्रश्न उठते हैं और इस विषय पर विचार करने के लिए परिचर्चा आयोजित की गयी। इस परिचर्चा का विषय था ‘क्या आज का भारत इंडिया है?’
परिचर्चा में निर्माता एवं निर्देशक अतुल सत्य कौशिक, गायिका मालिनी अवस्थी, पत्रकार शाजिया इल्मी, लेखक तुहीन ए. सिन्हा, टैग मैंगो के सह संस्थापक एवं सीईओ दिव्यांशु दमानी, अधिवक्ता उज्जयिनी चटर्जी, सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ता प्रियदर्शिनी घोष बावा, सामाजिक कार्यकर्ता सुप्रिया सत्यम शामिल हुई। संचालन पत्रकार अनुराग पुनीत ने किया। इस अवसर पर अभिनेत्री ऋचा शर्मा, विधायक एव सन्मार्ग समूह के चेयरमैन विवेक गुप्त, सन्मार्ग समूह की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रुचिका गुप्त, सेलिब्रिटी प्रेरक वक्ता नैना मोरे उपस्थित थीं। सन्मार्ग समूह की एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर रुचिका गुप्त ने कहा कि सन्मार्ग वाद – संवाद का उद्देश्य हर इंडियन में भारतीय का सम्मान करना है या यूँ कहूँ कि हर भारतीय में इंडियन का।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news