Wednesday, January 7, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बना भारत

नयी दिल्ली । भारत ने चीन को पीछे छोड़ते हुए विश्‍व का सबसे बड़ा धान उत्‍पादक देश बनने का गौरव हासिल किया है। केन्‍द्रीय कृषि मंत्री शिव राज सिंह चौहान ने कल नई दिल्‍ली में यह घोषणा की। उन्‍होंने कहा कि देश में धान उत्‍पादन 15 करोड़ एक लाख अस्‍सी हजार टन हो गया है, जबकि चीन में यह 14 करोड़ 52 लाख 80 हजार टन रहा। श्री चौहान ने कहा कि भारत अब विदेशी बाजारों में भी चावल की आपूर्ति कर रहा है। कृषि मंत्री ने कल दिल्‍ली में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद से विकसित 25 फसलों की 184 उन्‍नत किस्‍में प्रदर्शित कीं। श्री चौहान ने कहा कि अधिक उपज वाली फसलों के विकास में देश को बड़ी सफलता मिली है। उन्‍होंने अधिकारियों को यह सुनिश्‍चित करने का निर्देश दिया कि ये नई प्रजातियां जल्‍दी जल्‍दी से किसानों तक पहुंचे। कृषि मंत्री ने कहा कि इनसे किसानों को अधिक उपज और बेहतर गुणवत्‍ता की फसल प्राप्‍त करने में मदद मिलेगी। उन्‍होंने कहा कि उच्‍च गुणवत्‍ता के बीज सभी किसानों को उपलब्‍ध कराए जाने की जरूरत है। उन्‍होंने देश को आत्‍म-निर्भर बनाने के लिए कृषि वैज्ञानिकों से दलहन और तिलहन का उत्‍पादन बढ़ाने पर ध्‍यान देने को कहा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news