यहाँ लोग उठाते हैं कुंवारेपन का सबसे ज्यादा लुत्फ, सबसे पीछे भारत

युवा कितनी उम्र में शादी करना ठीक मानते हैं, वर्ल्ड बैंक ने एक हाल ही में इसके आंकड़े पेश किये हैं। ये जानकर आप हैरान रह जाएंगे कि भारत के युवा सबसे कम उम्र में शादी के बंधन में बंध जाते हैं जबकि जर्मनी के युवा अपनी लाइफ को सिंगल रहकर ही एंजॉय करना पसंद करते हैं और सबसे ज्यादा उम्र में शादी करते हैं।

बता दें रिसर्च में सामने आया है कि जर्मनी के युवा 34.2 की उम्र में शादी करते हैं वहीं यहां कि महिलाए 32 की उम्र को शादी के लिए ठीक मानती हैं। भारत में ये उम्र युवाओं में 24.9 और महिलाओ में 20.7 दर्ज की गई है।

रिसर्च में ये भी साफ कर दिया गया है दुनिया भर में भारत के लोग सबसे कम उम्र में शादी करते हैं। फ्रांस में 33.6 की उम्र में युवा और 32 की उम्र में लड़कियां शादी करना पसंद करती हैं। इटली में ये आकड़ा 34.6 और 31.3 का दर्ज किया गया है।

साउथ अफ्रीका में सामने आया है कि 33 साल में पुरुष और 30.6 साल की उम्र में महिलाएं, ब्राजील में 31.9 साल में लड़के और 29.7 में लड़किया, जापान में 31.2 में लड़के और 29.7 में लड़कियां शादी करना पसंद करते हैं। वहीं इस लिस्ट में स्पेन, यूके, चाइना और रूस के बाद भारत आखिरी नंबर पर रहा।

 

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।