Thursday, February 20, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

महाशिवरात्रि पर आलता से करें अपने पैंरों का श्रृंगार

महाशिवरात्रि हिंदुओं के लिए बहुत बड़ा त्‍योहार होता है। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की शादी हुई थी। हर साल इस दिन को बहुत ही धूम-धाम से मनाया जाता है। इस दिन महिलाएं भी सोलह श्रृंगार में कोई कसर नहीं छोड़ती हैं। ऐसे में हाथों में मेहंदी और पैरों में आलता लगाए बिना तो उनका श्रृंगार ही पूरा नहीं होता है। इस बार महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर पैरों में अगर आप आलता लगाने के बाद में सोच रही हैं तो आज हम आपको उसके भी कुछ डिजाइंस दिखाएंगे।
आपने साधारण दिखने वाली आलता डिजाइंस तो कई बार लगाई होंगी आज हम आपको कुछ बेहद खूबसूरत और स्‍टाइलिश आलता डिजाइंस दिखाएंगे, जिन्‍हें आप यदि पैरों पर लगा लें तो लोग आपकी तारीफ करते नहीं रुकेंगे।
अगर आप अपने पैरों को एक अनोखा और आकर्षक रूप देना चाहती हैं, तो मेहंदी के साथ आलता का तालमेल एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें आप पहले पैरों पर मेहंदी की सुंदर डिजाइन बनाएं और फिर किनारों पर आलता से आउटलाइनिंग करें। यह कॉम्बिनेशन ट्रेडिशनल के साथ आलता डिजाइन को मॉडर्न टच भी देता हैं और महाशिवरात्रि जैसे खास मौकों पर एकदम परफेक्ट लगता है। मेहंदी और आलता का यह मेल राजस्थानी और बंगाली संस्कृति में काफी लोकप्रिय है और इसे विशेष अवसरों पर महिलाएं अपनाती हैं।
आलता का नाम जहन में आता है तो केवल गोल टिक्‍की डिजाइन की छवि ही दिमाग में उभरती है। मगर अब आलता में भी आपको महंदी जैसी घनी और खूबसूरत डिजाइन देखने को मिलेगी। अगर आप गहरे और बोल्ड डिजाइन पसंद करती हैं, तो घनी आलता डिजाइन आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकता है। इसमें पूरे पैर को गहरे लाल रंग से खूबसूरती से सजाया जाता है, जिससे पैर आकर्षक और पारंपरिक दिखते हैं। इस डिजाइन को विशेष रूप से बंगाल और ओडिशा की महिलाएं शादी, त्योहारों और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान अपनाती हैं। आप इसे सिंपल रख सकती हैं या फिर हल्के फूलों और ज्यामितीय पैटर्न के साथ एक्सपेरिमेंट कर सकती हैं। अगर आप इसे और भी ज्‍यादा सजाना चाहती हैं, तो आपको इसमें व्‍हाइट कलर का भी प्रयोग करना चाहिए। इसके लिए आप फैब्रिक कलर इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आप सिंपल लेकिन स्टाइलिश लुक चाहती हैं, तो बॉर्डर आलता डिजाइन ट्राई कर सकती हैं। इसमें पैरों के किनारों को आलता से खूबसूरती से लगा सकती हैं। अगर आपको महीन और भरी-भरी डिजाइन चाहिए तो तीली भी आपको पतली ही लेनी चाहिए। अगर आप लाल रंग की स्‍याही वाले पेन से पहले ही पैर पर खूबसूरत डिजाइन बना जेती हैं, तो नोकीली तीली से आपको डिजाइन पर आलता घुमाने में आसानी होगी और ज्‍यादा वक्‍त भी नहीं लगेगा। यह डिजाइन उन महिलाओं के लिए परफेक्ट है, जो हल्का लेकिन ट्रेडिशनल लुक चाहती हैं। यह खासतौर पर बंगाल, बिहार और उड़ीसा की दुल्हनों और विवाहित महिलाओं द्वारा अधिक पसंद किया जाता है। इसे महाशिवरात्रि पर पारंपरिक साड़ी या लहंगे के साथ अपनाकर आप अपने लुक को और भी खूबसूरत बना सकती हैं।
अगर आप फूलों से प्रेरित डिजाइंस पसंद करती हैं, तो फ्लोरल आलता डिजाइन आपके लिए एकदम सही है। इसमें पैरों पर फूलों की आकृतियां बनाई जाती हैं, जो बेहद आकर्षक और स्त्रीत्व का प्रतीक होती हैं। इस डिजाइन में आप छोटे फूलों, बेलों या बड़े फ्लोरल पैटर्न को चुन सकती हैं। यह न केवल पैरों को खूबसूरत बनाता है, बल्कि इसे पहनने से एक पारंपरिक और फेस्टिव फील भी आता है। फ्लोरल डिजाइंस खासकर शादी, तीज, कजरी तीज और महाशिवरात्रि जैसे त्योहारों पर बेहद लोकप्रिय होती हैं।
अगर आप एक क्लासिक और पारंपरिक लुक चाहती हैं, तो गोल टिक्की आलता डिजाइन एक बेहतरीन विकल्प है। इसमें पैरों के बीचों-बीच आलता से एक गोलाकार आकृति यानी टिक्की बनाई जाती है और उसके चारों ओर छोटे-छोटे पैटर्न उकेरे जाते हैं। यह पैटर्न आप व्‍हाइट फैब्रिक कलर से भी बना सकती हैं। यह डिजाइन बेहद मिनिमलिस्ट और क्लासी लगता है। इसे बनाना आसान भी है और यह कम समय में भी लग जाता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।
Latest news
Related news