Sunday, May 25, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भोपाल में पहली बार सीआरपीएफ की महिला कम्पनी सम्भालेगी चुनाव में मोर्चा

भोपाल : मध्यप्रदेश में पहली बार सीआरपीएफ की महिला कम्पनी चुनाव में सुरक्षा की कमान संभालेगी। महिला मतदाताओं को प्रेरित करना और उन्हें एक सुरक्षित माहौल का विश्वास दिलाना उनका मकसद होगा। मप्र में भोपाल के अलावा इंदौर और उज्जैन में भी एक-एक कंपनी दी गई है। देश भर में सफलता पूर्वक चुनाव कराने के बाद महिला कंपनी पहली बार मध्यप्रदेश में अपनी निगरानी में चुनाव संपन्न कराएगी।
प्रदेश भर में चुनाव के लिए करीब 600 कंपनियां लगाई जा रही हैं। जिला पुलिस के अलावा इनमें से करीब 20 कंपनियों भोपाल में चुनाव के दौरान ड्यूटी पर रहेंगी। सोमवार को सबसे पहले महिलाओं की तीन कंपनी पहुंची। दो कंपनी उज्जैन और इंदौर के लिए रवाना कर दिया, जबकि एक कंपनी भोपाल में रही।
80 सदस्यीय दल में 10 जवान भी शामिल हैं। पुलिस कंट्रोल रूम में कंपनी को जिला भोपाल की तरफ से चुनाव से संबंधित जानकारियां और उनकी ड्यूटी के बारे में बताया गया। इसके लिए चुनाव के लिए विशेषतौर पर बनाए गए पुलिस कंट्रोल रूम में मीटिंग आयोजित की गई थी। इसमें सीआरपीएफ के कंपनी कमांडर भी शामिल हुए। कंपनी इससे पहले कर्नाटक चुनाव करा चुकी है।
दंगों के दौरान लगाया जाता रहा हैं इन्हें : इससे पहले मप्र में दंगों और सांप्रदायिक तनाव के दौरान सीआरपीएफ की महिला कंपनी को लगाया जाता रहा है। इससे लोगों के विश्वास और तनाव को कम करने में अच्छे परिणाम सामने आने के बाद चुनाव में भी इनकी ड्यूटी लगाने की पहल की गयी।
महिलाओं की ड्यूटी का मकसद : चुनाव के दौरान सुरक्षा में महिलाओं की ड्यूटी होने से जहा महिला कर्मचारियों को बल मिलेगा, वहीं महिला वोटरों को भी प्रोत्साहित किए जाने में मदद मिलेगी। इससे अधिक से अधिक लोग वोट करने के लिए सामने आएंगे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news