Friday, March 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

भवानीपुर कॉलेज में हिंदी पत्रकारिता का दौ सौ वर्ष शताब्दी दिवस मनाया गया

कोलकाता । भवानीपुर एजुकेशन सोसाइटी कॉलेज, कोलकाता के जनसंचार विभाग ने हिंदी पत्रकारिता की द्विशतवार्षिकी संगोष्ठी का आयोजन किया । कॉलेज के रेक्टर प्रो. दिलीप शाह, ताजा टीवी के निदेशक श्री विश्वंभर नेवर, कॉलेज की हिंदी प्राध्यापक डॉ. वसुंधरा मिश्र और जनसंचार विभाग के अध्यक्ष डॉ. कपिल कुमार भट्टाचार्य ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया।
प्रो चौबे जी ने हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल विषय पर प्रेजेंटेशन द्वारा सभी समाचार पत्रों को दिखाया और समझाया जो बहुत ही महत्वपूर्ण जानकारी थी। हिंदी का प्रथम समाचारपत्र उदंत मार्तण्ड ही हिंदी का पहला समाचार पत्र है इसकी प्रामाणिक जानकारी दी ।यह वर्ष हिंदी पत्रकारिता का दो सौंवा 200 वर्ष है ‘उदंत मार्तंड’ संपादक जुगलकिशोर शुक्ल जी द्वारा 30 मई 1826 में कलकत्ता के अमरटोला कोलुतला से निकला था। साथ ही पूरे हिंदी पत्रकारिता के इतिहास पर दृष्टि डाली और कहा कि हिंदी पत्रकारिता के लिए हिंदीतर बांग्ला विद्वानों का हाथ रहा है।
ताजा टीवी के डायरेक्टर और वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर जी ने वर्तमान के पत्रकारिता और संचार पढ़ने वाले विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि एआई और डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में बहुत सारी संभावनाएँ हैं और पत्रकारिता के बीज मंत्र दिए।
डॉ वसुंधरा मिश्र हिंदी प्राध्यापिका ने इस कार्यक्रम का संचालन और भूमिका स्वरूप विषय को प्रतिष्ठित करके कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के विभागाध्यक्ष डॉ कपिल कुमार भट्टाचार्य ने धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि प्रो कृपाशंकर चौबे द्वारा बहुमूल्य और ऐतिहासिक हिंदी पत्रकारिता के इतिहास के दुर्लभ स्लाइड्स जो 1800 से लेकर बीसवीं शताब्दी के समाचारपत्रों और उनमें छपी खबरों को देखा और पढा़ गया, देखने का अवसर मिला। ताजा टीवी के डायरेक्टर और वरिष्ठ संपादक विश्वंभर नेवर का आभार व्यक्त किया कि उन्होंने वर्तमान में पत्रकारिता के विविध पहलुओं को बताया। रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह जी का आभार जिन्होंने कार्यक्रम में स्वागत वक्तव्य देते हुए अंग्रेजी के अखबारों के तथ्यों को रेखांकित किया। इस कार्यक्रम में शिक्षक और शिक्षिकाओं एवं विद्यार्थियों की अच्छी उपस्थिति रही। डाॅ रेखा नारिवाल और वाइस प्रिंसिपल प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news