कोलकाता । भवानीपुर एडुकेशन सोसाइटी कॉलेज के जुबली सभागार में आयोजित फागुन उत्सव मनाया गया जो मुख्य रूप से गैर शैक्षणिक कर्मचारियों के लिए था। यह फूलों से फागुन का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम विद्यार्थियों द्वारा किया गया ।वर्ष में एक बार कॉलेज मैनेजमेंट सभी कर्मचारियों को उपहार, ठंडाई और नाश्ता प्रदान किया जाता है ।कॉलेज के रेक्टर और डीन प्रो दिलीप शाह ने इस परंपरा की शुरुआत की थी जो बहुत ही अनोखी और प्रेरक है। एच आर, सिक्युरिटी ,एकाउंट्स, एनसीसी, क्लीनर्स ,क्म्प्यूटर ,सोसाइटी स्पोर्ट्स आदि विभिन्न विभागों के अधिकारियों को सम्मानित किया गया।300 से अधिक कर्मचारियों और शिक्षिकाओं ने भाग लिया। प्रो दिलीप शाह ने इस अवसर पर विद्यार्थियों ने सभी कर्मचारियों के लिए होली से संबंधित शास्त्रीय नृत्य, वेस्टर्न डांस, हास्य नाटिका और क्वीज प्रश्नों द्वारा उनका मनोरंजन किया ।वाइस प्रिंसिपल प्रो मीनाक्षी चतुर्वेदी ने सांस्कृतिक कार्यक्रम का संयोजन किया। कार्यक्रम में सभी विभागों के अधिकारी प्रमुख अधिकारी उपस्थित रहे। अंत में, सभी ने एक दूसरे पर गेंदें फूलों की बौछारें की ।जानकारी दी डॉ वसुंधरा मिश्र ने ।




