Friday, March 13, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

बनाइए मिट्टी का चूल्हा

मिट्टी के चूल्हे पर पका खाना सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है। इस भोजन का एक अलग ही स्वाद होता है, जो अन्य तरीकों से पकाए खाने में नहीं मिलता है। इसमें आयरन, कैल्शियम, सल्फर, फॉस्फ़ोरस, पोटैशियम, ज़िंक, और मैग्नीशियम जैसे तत्व शामिल होते हैं। जिसकी वजह से शरीर में कब्ज, गैस, और अपच जैसी समस्याएं नहीं होतीं है। तभी गांव में रहने वाले लोग ज्यादा ताकतवर और स्वस्थ होते हैं। इसलिए शहरों में रहने वाले लोगों की भी चाहत होती है कि मिट्टी के चूल्हे पर खाना बनाए। लेकिन इस चूल्हे से निकलने वाला धुआं पूरे घर को काला कर देता है। मगर, अब आपको इसकी टेंशन लेने की जरूरत नहीं है आपको ऐसा चूल्हा बनाना बता रहे हैं जिसमें धुएं का सही इंतेजाम है।

चूल्हा बनाने के लिए जरूरी सामान – मिट्टी और भूंसा, 27 ईंट, लोहे की रॉड, एक पीवीसी पाइप

ऐसे बनाना है चूल्हा –सबसे पहले आप मिट्टी और भूंसे में पानी मिलाकर एक मिश्रण तैयार लें। अब 4-4 ईंट को दोनों साइड रख लीजिए, इनका शेप आगे से पतला और पीछे से चोड़ा होकर राउंड होना चाहिए। अब दोनों साइड मिट्टी के मिश्रण की एक लेयर बनाने के बाद 4-4 ईंट और रखें। एक बार फिर मिट्टी की लेयर और उसके ऊपर ईंट रखना है। अब दोनों ही पार्ट के पिछले खाली हिस्से में भी 3 आधी ईंट लगाकर कवर कर दीजिए, यहां पाइप लगाने के लिए थोड़ी सी जगह छोड़ दें। अब आपको सभी ईंटों को मिट्टी के मिश्रण से पूरी तरह कवर करना है।

लोहे की रॉड और पाइप – एक बेस तैयार होने के बाद आपको आगे से राउंड और एक लंबा पीवीसी पाइप लगाना है, जिसका मुंह चूल्हे के अंदर होना चाहिए। इस तहर पाइप के ऊपरी हिस्से से धुएं निकलने का इंतेजाम हो जाएगा, आप अपनी सहूलियत के हिसाब से पाइप की लंबाई रख सकते हैं। अब खाना बनाने के लिए एक चूल्हे के अंदर 3 पार्ट बनाना है तो लोहे की रॉड को ऐसे ही रखना होगी। जब इन रॉड को कवर करेंगे तो आपके 3 चूल्हे बन जाएंगे और सामने की ओर का खाली हिस्सा लकड़ी या उबले लगाने के लिए खाली रहेगा। अब बर्तन रखने के लिए बेस बनाने के बाद आपका चूल्हा तैयार हो जाएगा। इसमें एक साथ आप 3 काम कर सकते हैं, जिससे हेल्दी खाना भी पकेगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news