Saturday, April 4, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

फिल्म ‘सुई धागा’ के लिए अनुष्का ने सीखी कढ़ाई

मुम्बई : बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा ने आगामी फिल्म “सुई धागा- मेड इन इंडिया” में अपने किरदार ममता के लिए कशीदाकारी की कला सीखी है। शरत कटारिया के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में अनुष्का, अभिनेता वरुण धवन के साथ काम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि नई चुनौतियों का सामना करना उन्हें पसंद है।

फिल्म के एक दृश्य में अनुष्का शर्मा और वरुण धवन

अनुष्का ने एक बयान में कहा, “मैं अपनी फिल्मों के जरिए किसी भी चुनौती, नए सफर और अनुभव के लिए हमेशा तैयार रहती हूं। मुझे मालूम था कि मुझे किरदार के हिसाब से ढलना है और ‘सुई धागा’ की कला में खुद को आत्मविश्वास से पूर्ण दिखाना है।” उन्होंने कहा, “मुझे पता था कि एक वास्तविक कशीदाकार दिखने के लिए मुझे काफी समय देने के साथ ही प्रयास भी करना होगा और मैं इस कौशल को सीखने के लिए वाकई बहुत उत्साहित थी। मैं तैयारी सत्रों में पूरी तरह डूब गई थी और मैंने इसका खूब आनंद उठाया।” यह पहली बार है जब अनुष्का और वरुण एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। यह फिल्म 28 सितंबर को रिलीज होगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news