पैरालिंपियन दीपा मलिक को खेल रत्न, क्रिकेटर जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार

नयी दिल्ली : पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाली दीपा मलिक का नाम शनिवार को देश के सबसे बड़े खेल पुरस्कार राजीव गाँधी खेल रत्न के लिए चुना गया। इसी पुरस्कार के लिए बजरंग पूनिया के नाम की घोषणा की गई थी। पूनिया ने एशियन और कॉमनवेल्थ खेलों में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीता था। इसके अलावा क्रिकेटर रवींद्र जडेजा समेत 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिया जाएगा। 48 वर्षीय दीपा ने 2016 में रियो पैरालिंपिक में शॉट पुट की एफ-53 कैटेगरी में रजत पदक जीता था। रिटायर्ड जस्टिस एम. शर्मा के नेतृत्व वाली 12 सदस्यीय समिति ने विजेताओं के नाम का ऐलान किया। इस बीच छह बार की वर्ल्ड चैम्पियन बॉक्सर मैरी कॉम ने विवाद से बचने के लिहाज से मीटिंग से खुद को अलग कर लिया। उनके कोच छोटेलाल यादव का नाम द्रोणाचार्य अवॉर्ड के लिए नामांकित था।

19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार
चयन समिति ने 19 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना है। इनमें क्रिकेटर रवींद्र जडेजा और पूनम यादव, ट्रैक और मैदान के सितारे तेजिंदर पाल सिंह तूर, मोहम्मद अनस, स्वपना बर्मन, फुटबॉलर गुरप्रीत सिंह संधू, हॉकी खिलाड़ी सी.सिंह कंगुजम और शूटर अंजुम मुदगिल शामिल हैं। पुरस्कार के लिए खिलाड़ी में खेल के अलावा नेतृत्व क्षमता, अनुशासन और खेल भावना को भी बीरीकी से परखा जाता है।

द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए तीन नाम
द्रोणाचार्य पुरस्कार के लिए बैडमिंटन कोच विमल कुमार, टेबल टेनिस कोच संदीप गुप्ता और एथलेटिक्स कोच मोहिंदर सिंह ढिल्लो को चुना गया है। हॉकी के मेजबान पटेल, रामबीर सिंह खोखर (कबड्डी) और संजय भारद्वाज (क्रिकेट) को लाइफ टाइम अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।