Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

पब्लिक ट्रांसपोर्ट में  खुद को सुरक्षित महसूस करती हैं  सिर्फ 9% महिलाएं

मुम्बई : देश में 9% महिलाएं और 11% पुरूष ही पब्लिक ट्रांसपोर्ट में खुद को सुरक्षित मानते हैं। महिलाओं की सुरक्षा से जुड़े एक सर्वे में यह बात सामने आई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 3% महिलाएं और पुरुष पब्लिक ट्रांसपोर्ट को बेहद असुरक्षित मानते हैं। महिलाओं की यह राय, यात्रा के दौरान उनके साथ होने वाले उत्पीड़न, छेड़खानी, गाली गलौज, छीटाकशी के चलते बनी है।
दरअसल, विश्व महिला दिवस के मौके पर ओला ने कैब एग्रीगेटर की एक रिपोर्ट जारी की। इसे 11 शहरों की 9935 महिलाओं से बात कर के तैयार किया गया है और उनकी राय जानी गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, 35% लोग मानते हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट रात के बजाय दिन में ज्यादा सुरक्षित है। 96% महिलाएं सुरक्षा, आराम, कम किराए समेत कई प्राथमिकताओं को देखते हुए पब्लिक ट्रांसपोर्ट से यात्रा करने के लिए तैयार हैं। इस सर्वे में अहमदाबाद, बेगलुरू, भुवनेश्वर, चेन्नई, हैदराबाद, इंदौर, जम्मु-कश्मीर, कोच्ची, मुंबई, मैसूर और नई दिल्ली को शामिल किया गया है। मजबूरी में करना पड़ता है पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल
रिपोर्ट की मानें तो 40% लोगों ने बताया कि वे सस्ता होने के चलते पब्लिक ट्रांसपोर्ट का इस्तेमाल करते हैं। वहीं, 15% ने माना कि उनके पास पब्लिक ट्रांसपोर्ट के अलावा अन्य कोई विकल्प नहीं है। इसी के चलते मजबूरी में इसका इस्तेमाल करना पड़ता है।
40-45% महिलाएं ऑटो का करती हैं इस्तेमाल
सर्वे के मुताबिक, 40% महिलाएं बस का इस्तेमाल करती हैं। 35% महिलाएं मेट्रो या ट्रेन का इस्तेमाल करती हैं और 40-45% महिलाएं ऑटो या फिर टैक्सी का इस्तेमाल करती हैं या फिर कोई अन्य विकल्प देखती हैं। 89% महिलाएं यह महसूस करती हैं कि पब्लिक ट्रांसपोर्ट सिस्टम को और बेहतर किया जा सकता है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news