निशा भगत आत्महत्या कर सकती हैं, आज भी यकीन नहीं होता

शुभजिता मुलाकात में झारखंड की राजनीति की चर्चा करेंगे । हाल ही में झारखंड की आदिवासी नेत्री निशा भगत प्रकरण को लेकर हमने झारखंड की वरिष्ठ पत्रकार निशा मिश्रा से खास बातचीत की । बातचीत में इस झकझोर देने वाले प्रकरण के साथ राजनीति और समाज में महिलाओं की स्थिति और उनकी चुनौतियों पर भी बात की, पेश हैं वरिष्ठ पत्रकार निशा मिश्रा से मुलाकात के प्रमुख अंश-
प्र. झारखंड की राजनीति को आपने करीब से देखा है । हाल ही में आदिवासी नेत्री निशा भगत ने फेसबुक पर लाइव आकर जान दी । हम आपसे जानना चाहेंगे कि यह मुद्दा क्या है और निशा भगत की लड़ाई कैसी रही जो आपने करीब से देखी है ?
उ.देखिए, निशा भगत का मुद्दा अभी सीबीआई के हाथों में है, जांच हो रही है इसलिए ज्यादा कुछ कहना मुश्किल है । फिर भी कुछ पक्षों पर हम बात कर सकते हैं । निशा भगत का दो -तीन बार साक्षात्कार ले चुकी हूँ । वह एक खुशमिजाज, बुलंद आवाज वाली, बेबाक और क्या शासन, क्या प्रशासन सबको मुंहतोड़ जवाब देने वाली लड़की थी । उसके जाने से सिर्फ उसके माता -पिता को ही क्षति नहीं हुई । यह बात सही है कि निशा उनकी संतान थी तो लगाव तो रहेगा मगर निशा से जुड़े तमाम लोग जो उसे दीदी कहते थे, प्रभावित हुए हैं । मैं खुद उसके जाने से प्रभावित हूँ । मुझे दोपहर 3.30 बजे तक जानकारी नहीं थी कि निशा अब इस दुनिया में नहीं है । मैं फिलहाल कोलकाता में हूँ और अपनी टीम के जरिए झारंखड से यह जानकारी मिली । मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि निशा जैसी लड़की आत्महत्या कर सकती है । मैं फेसबुक लाइव देख रही थी, कुछ चीजें बीच में आ रही थीं जैसा लाइव में आती हैं तो पीले और लाल रंग का पर्दा होता है, जब वह रस्सी बांध रही होती हैं तो हरा परदा कैसे हो जाता है । फेसबुक लाइव कैसे बंद हो जाता है । उसके सामने दो फोन थे या कैमरा था, कई ऐसे सवाल हैं जो उलझन वाले हैं । वह सच में बड़ी बेबाक, मजबूत लड़की थी, उसका जाना आदिवासी समाज की बड़ी क्षति है, उसे भर पाना मुश्किल है ।

प्र. यह कहा जा रहा है कि धर्मांतरण के विरोध में काम कर रही थीं और वह ट्रोलिंग का शिकार हुईं तो इस मामले में कुछ बताइए ?
उ. इस मामले में दो लोगों की गिरफ्तारी हुई है जिनका नाम निशा ने लाइव के दौरान लिया जिसमें एक नाम है अजय तिर्की । अजय तिर्की का बैकग्राउंड देखा जाए तो वह कई महीनों और सालों से निशा भगत को टारगेट कर रहे थे कि वह धर्मांतरण के खिलाफ, इसाई मिशनिरियों के खिलाफ बोल रही थीं । झारखंड में इस समय दो बड़े मुद्दे हैं – धर्मांतरण और आदिवासियों की जमीन का मुद्दा । सीएनटी एक्ट वाली जमीनें हैं, एसपीटी एक्ट वाली जमीनें जो आदिवासियों के अलावा किसी और को नहीं बेची जा सकतीं, इन जमीनों का नेचर बदला जा रहा है और बेचा जा रहा है । दलाली कर रहे थे अजय तिर्की, यह कहना था निशा भगत का। मैं झारखंड से नहीं हूँ पर निशा से लगाव था । उसका भविष्य काफी उज्ज्वल था । वह कई पार्टियों में रह चुकी थी । लोगों का कहना था कि वह भाजपा में जाना चाहती थी मगर यह बात निशा ने खुद कभी नहीं कही । एक बार मैंने इस बारे में पूछा था तो निशा ने कहा कि मैं कहीं नहीं जाना चाहती निशा जी, मैं अपनी पार्टी खुद बनाउंगी । लेकिन इस समय वह धर्मांतरण, मिशनरियों, कुल 20 एकड़ जमीन में हुई धांधली की बात कर रही थी । निशा के पिता का कहना है कि निशा जमीन घपले का खुलासा करना चाहती थी मगर इसके पहले ही उसे ट्रोल किया गया, काफी भला – बुरा कहा गया ।
प्र. ऑनलाइन ट्रोलिंग तो 20-25 साल पुरानी है मगर सोशल मीडिया के पहले भी महिलाओं का मनोबल तोड़ने के लिए इस तरह की हरकतें की जाती रही हैं, अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रही महिलाओं को बेइज्जत करने के लिए विरोधी ऐसा करते रहे हैं । महिला राजनेत्रियां सामने नहीं आ रही हैं । कितना मुश्किल है महिलाओं का राजनीति में डटे रहना ?
उ. निशा भगत सिर्फ ट्रोलिंग से मरी हैं, ऐसा नहीं कह सकते । ट्रोलिंग का प्रभाव पड़ा है और तब पड़ा है जब वह चारों तरफ से टूट गयी थीं । उनकी माता जी ने भी इस तरह की घटनाओं से इनकार किया है । मैं भी झारखंड में रिपोर्टिंग करती हूँ तो काफी कुछ सुनना पड़ता है मगर हम इस तरह का कदम उठा नहीं सकते । निशा भी वही थी । हो सकता है कि निशा भगत के पिता ने जिन लोगों के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई, उनके अतिरिक्त भी कोई तीसरा रहा हो जो परदे के पीछे है, शांत बैठा है । ट्रोलिंग से निशा भगत नहीं मर सकती । अजय तिर्की के अतिरिक्त ज्योत्सना हैं जिनका नाम निशा ने लाइव में नाम नहीं लिया है । हालांकि अजय तिर्की ने जब भी बयानबाजी की, निशा भगत के साथ हुई बदसलूकी के दौरान भी हंस रही थी। उसने सिर्फ यही कहा था कि ज्योत्सना आपके पास दो जाति प्रमाणपत्र क्यों हैं, आप तथ्यों के साथ जवाब देतीं मगर आप तो हंस रही थीं । आप तमाशा देखती रहीं ।

प्र. सबसे हृदयविदारक बात यह थी कि निशा भगत के अंतिम संस्कार के दौरान भी कुछ लोग हंस रहे थे ?
उ. हाँ, इनमें खुद को निशा का हितैषी बताने वाले लोग शामिल रहे हैं । इस दौरान निशा ओरांव हंसी । निशा ओरांव और निशा भगत दोनों ही धर्मांतरण, मिशनिरयों और जमीन घपले के खिलाफ रही हैं । दोनों ने ही एफसीआरए का समर्थन किया है । वह एक क्षण था जब निशा ओरांव और एंजल लकड़ा की हंसी छूट गयी जो नहीं होना चाहिए था मगर हम सब इंसान हैं मगर निशा ओरांव काफी ट्रोल हो रही हैं। निशा भगत ने कई लोगों को फोन किया था और कई लोग सरकार गवाह बनने को राजी हैं । निशा भगत ने निशा ओरांव को फोन किया था और वह भी सरकारी गवाह बनने को राजी हैं ।
प्र. आपको क्या लगता है, झारखंड की राजनीति पर इस कांड का क्या असर पड़ेगा ?
उ. सच कहूँ तो कोई असर नहीं पड़ेगा । अभी जो हव्वा बना हुआ है कि सीबीआई क्लोजर रिपोर्ट के साथ वह भी खत्म होगा । जो कमी रहेगी, उनके परिवार व दोस्तों को खलेगी । मैंने खेत में निशा का इंटरव्यू किया था । उनकी जीजिविषा देखकर यह पच नहीं रहा है कि निशा जैसी लड़की आत्मत्या कर सकती है । सवाल यह है कि लाइव के दौरान निशा के पास कोई अपना क्यों नहीं पहुंचा ?
प्र. क्या महिलाओं के मनोबल पर असर पड़ेगा ?
उ. क्यों नहीं लड़कियों की हिम्मत टूटेगी जब कि पप्पू यादव के नेता महिलाओं को लेकर घटिया बयानबाजी करते हैं । महिलाओं को आज भी पुरुष आगे बढ़ते नहीं देख सकतीं पर उनके पुरखे भी यही करते आ रहे हैं । महिलाओं के लिए पुरुषों से काम करवाना कठिन है क्योंकि वह यही सोचते हैं कि लड़की उनको आदेश कैसे दे सकती है, मगर इसके साथ बहुत से अच्छे पुरुष भी हैं जो महिलाओं को आगे लाते हैं और मैंने ऐसे लोगों के साथ भी काम किया है ।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/
शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।
Latest news
Related news