यूपीएससी एनडीए-एनए भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी

नयी दिल्ली। नेशनल डिफेंस एकेडमी और नवल एकेडमी (UPSC NDA 1 Vacancy 2027) की तैयारियों में लगे स्टूडेंट्स के लिए महत्वपूर्ण अपडेट है। यूपीएससी की ओर से इस भर्ती परीक्षा के लिए शॉर्ट नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन तिथियों का एलान कर दिया गया है। नोटिस के मुताबिक यूपीएससी एनडीए एनए 1 2027 भर्ती के लिए आवेदन 2 दिसंबर से 22 दिसंबर 2026 तक लिए जायेंगे।
एनडीए एनए वैकेंसी के लिए पात्रता

 नवल डिफेंस एकेडमी (NDA) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड/ संस्थान से 12th/ इंटरमीडिएट पास होना चाहिए। नवल एकेडमी (NA/ 10+2 कैडेट एंट्री स्कीम) पदों पर आवेदन करने के लिए उम्मीदवार फिजिक्स एवं मैथमेटिक्स विषयों के साथ 12वीं उत्तीर्ण होना अनिवार्य है। जो अभ्यर्थी 12th क्लास में अध्ययनरत हैं वे भी परीक्षा में भाग लेने के लिए अप्लाई कर सकेंगे। छात्र का जन्म 2 जुलाई 2008 से पहले एवं 1 जुलाई 2011 के बाद न हुआ हो।जनरल एवं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को जमा करना होगा। शुल्क 100 रुपये तय किया गया है। एससी, एसटी वर्ग एवं सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थी इस भर्ती में शामिल होने के लिए निशुल्क आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन प्रक्रिया

  • यूपीएससी एनडीए भर्ती 2027 एप्लीकेशन फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsconline.nic.in पर विजिट करना होगा।
  • वेबसाइट के होम पेज पर क्रिएट अकाउंट पर क्लिक करके मांगी गई डिटेल भरकर रजिस्ट्रेशन कर लें।
  • इसके बाद लॉग इन के माध्यम से अन्य डिटेल भरकर फॉर्म को पूरा करना होगा।
  • अब अभ्यर्थी निर्धारित फीस (यदि लागू हो) जमा करके फॉर्म को सबमिट कर दें।
  • फॉर्म सबमिट होने के बाद उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
  • फॉर्म भरने से पहले उम्मीदवारों को OTR करना अनिवार्य है।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती के लिए चयन मुख्य लिखित परीक्षा, एसएसबी साक्षात्कार (SSB Interview), मेडिकल जांच (Medical Examination) के माध्यम से किया जाता है। सभी चरणों में सफल अभ्यर्थियों को अंतिम लिस्ट में जगह दी जाएगी। इस भर्ती के लिए परीक्षा का आयोजन 11 अप्रैल 2027 को करवाया जायेगा।(स्रोत – दैनिक जागरण)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news