नामवर सिंह को याद करते हुए कविता जंक्शन संपन्न

कोलकाता : साहित्यिक सांस्कृतिक संस्था नीलांबर कोलकाता ने सागर रेलवे ऑफिसर्स क्लब में कविता जंक्शन कार्यक्रम का आयोजन किया। इस वर्ष की साहित्यिक सांस्कृतिक गतिविधियों के क्रम में संस्था का यह पहला आयोजन है। इसकी खास बात यह रही कि यह कार्यक्रम हाल ही में गुजरे हिंदी के शिखर आलोचक नामवर सिंह को समर्पित था। कार्यक्रम के शुरू में नामवर सिंह की जीवन यात्रा पर आधारित नीलांबर द्वारा तैयार वीडियो दिखाया गया। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन पालन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि पधारे कवि श्री नवल और श्री आशुतोष सिंह समेत अन्य अतिथि कवियों और श्रोताओं ने नामवर सिंह की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। नामवर सिंह की याद में श्रद्धांजलि वक्तव्य आनंद गुप्ता ने दिया।

संस्था के अध्यक्ष यतीश कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस कविता जंक्शन में नवल, आशुतोष सिंह, अनिल अनलहातु, विमलेश त्रिपाठी, रजनीश त्रिपाठी, संजय जायसवाल, शैलेश गुप्ता, आशा पांडेय, अनिला राखेचा, रमेश यादव, सुषमा कनुप्रिया, राहुल शर्मा, ममता विश्वनाथ, राहुल गौड़ आदि कवियों ने अपनी कविताओं का पाठ किया। नवल और आशुतोष ने कविता से जुड़ी अपनी आलोचनात्मक टिप्पणियों से कार्यक्रम को समृद्ध किया। कार्यक्रम का संचालन ऋतु तिवारी और रेवा टिबरेवाल ने किया और धन्यवाद ज्ञापन किया संस्था के सचिव ऋतेश पांडेय ने। इस अवसर पर शैलेन्द्र शांत, निर्मला तोदी और कोलकाता के अनेक साहित्यप्रेमी उपस्थित थे।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।