Tuesday, August 19, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नहीं रहे वरिष्ठ अभिनेता अच्युत पोतदार

मुम्बई ।  हिंदी सिनेमा के वेटरन एक्टर अच्युत पोतदार का 91 साल की उम्र में निधन हो गया है। उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। शानदार एक्टिंग करियर में 125 से ज्यादा मूवीज से फैंस का मनोरंजन करने वाले अच्युत को सबसे अधिक फेम सुपरस्टार आमिर खान की ब्लॉकबस्टर फिल्म 3 इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका निभाने से मिला था। आइए उनके बारे में थोड़ा और विस्तार से जानते हैं। किसी भी वरिष्ठ कलाकार का निधन हमेशा से सिनेमा जगत के लिए एक बड़ी क्षति माना जाता है। अच्युत पोतदार के मामले में भी ये कथन सही बैठता है। लंबे समय तक बतौर दिग्गज अभिनेता फिल्मी जगत में अपनी धाक जमाने वाले अच्युत अब हमारे बीच नहीं रहे हैं। इस बात की आधिकारिक जानकारी मराठी टीवी चैनल स्टार प्रवाह की तरफ से इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए दी गई है। बडे़ पर्दे के अलावा वह छोटे पर्दे के भी एक उम्दा एक्टर थे। अच्युत पोतदार के बारे में हम आपको बता दे ंकि लंबे समय तक उन्होंने भारतीय सेना में सेवाएं दी थीं। इसके अलावा वह इंडियन ऑयल कंपनी में भी काफी समय तक कार्यरत रहे। 80 के दशक में उन्होंने अभिनय की दुनिया की तरफ रूख किया। इसके बाद टीवी से उनको ब्रेक मिला और 4 दशक तक वह लगातार काम करते रहे। मूल रूप से वह एक मराठी एक्टर थे और वहां उन्होंने कई फिल्में और टीवी शो किए। बॉलीवुड में भी अच्युत पोतदार का कद काफी ऊंचा रहा है और दमदार अभिनेता के तौर पर जिस तरह से उन्होंने आमिर खान की 3 इडियट्स में प्रोफेसर की भूमिका को अदा किया था, उसे कोई कभी नहीं भूल पाएगा। अच्युत का जाना वाकई सिनेमा जगत के लिए एक बड़ा झटका है। अपने बेहतरीन एक्टिंग करियर में अच्युत पोतदार ने करीब 125 से अधिक फिल्मों में काम किया था। जिनमें हिंदी और मराठी सहित अन्य भाषाओं की फिल्में भी शामिल रहीं। उनकी पॉपुलर मूवीज के बारे में जिक्र किया जाए तो उसमें अर्ध सत्य, तेजाब, दिलवाले, वास्तव, परिणीता, लगे रहो मुन्ना भाई, दबंग और 3 इडियट्स जैसी कई लोकप्रिय फिल्में शामिल रहीं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news