Tuesday, April 22, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

नदियों की जानकारी देगा ‘नदी को जानो’ मोबाइल एप

नयी दिल्ली : भारत की नदियों की जानकारी अब आपको आपके मोबाइल पर मिलेगी। नदियों की जानकारी देने के लिए ‘नदी को जानो’ ऐप केन्द्रीय शिक्षामंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने जारी किया। ‘नदी को जानो’ मोबाइल एप का उद्देश्य पूरे भारत में नदियों के बारे में जानकारी एकत्र करना है। यह पहल भारतीय नदियों पर एक डेटाबेस बनाने के उद्देश्य से पुनरुत्थान फाउंडेशन के लिए अनुसंधान का एक हिस्सा है। भारत की नदियों के बारे में हर प्रकार की जानकारी आपको इस मोबाइल एप में मिलेगी। साथ ही इस एप में छात्र नदी से जुड़ी किसी भी तरह की जानकारी अपलोड कर सकते हैं।
गौरतलब है कि भारत सरकार ने इससे पहले मछली पालक किसानों के लिए मत्स्य सेतु एप लांच किया था। मत्स्य सेतु मोबाइल ऐप की बात करें तो इसमें अलग-अलग प्रजाति के बारे में जानने के लिए ऑनलाइन सेल्फ-लर्निंग मॉड्यूल दिया गया है। साथ ही इस ऐप में मछलियों के प्रजनन, बीज उत्पादन और ग्रो-आउट संवर्धन पर जानकारी मिलेगी। इस एप के जरिए किसानों को छोटे वीडियो के माध्यम से बेहतर प्रबंधन, जलकृषि कार्यों में भोजन और स्वास्थ्य प्रबंधन का पालन करना भी सिखाया जाएगा।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news