Monday, January 26, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

धर्मेंद्र व केरल के पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरान्त पद्म विभूषण

-रोहित शर्मा, हरमनप्रीत, प्रसेनजीत को मिलेगा पद्मश्री
नयी दिल्ली । केंद्र सरकार ने पद्म पुरस्कार 2026 की घोषणा कर दी है, जिसमें अभिनेता धर्मेंद्र और पूर्व सीएम वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) सहित पांच हस्तियों को पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। खेल जगत में, क्रिकेटर रोहित शर्मा और हरमनप्रीत कौर को उनके योगदान के लिए पद्म श्री पुरस्कार मिला है। गणतंत्र दिवस 2026 के अवसर पर केंद्र सरकार ने देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मानों में से एक ‘पद्म पुरस्कारों’ की घोषणा कर दी है। इस साल बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र और केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीएस अच्युतानंदन सहित पांच प्रतिष्ठित हस्तियों को देश का दूसरा सबसे बड़ा सम्मान पद्म विभूषण दिया गया है। इस वर्ष देश का दूसरा सबसे बड़ा नागरिक सम्मान, पद्म विभूषण, पांच विशिष्ट हस्तियों को प्रदान किया गया है, जिन्होंने कला, साहित्य और सार्वजनिक जीवन में असाधारण योगदान दिया है। मनोरंजन जगत के दिग्गज और बॉलीवुड के ‘ही-मैन’ धर्मेंद्र को कला (सिनेमा) के क्षेत्र में उनके शानदार करियर के लिए यह सम्मान मिला है। सार्वजनिक मामलों में उनके महत्वपूर्ण कार्यों के लिए केरल के पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत वीएस अच्युतानंदन (मरणोपरांत) और केटी थॉमस को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार से नवाजा गया है। इनके अलावा, शास्त्रीय संगीत की दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाने वाली मशहूर वायलिन वादक एन राजम को कला के क्षेत्र में और पी नारायणन को साहित्य एवं शिक्षा के क्षेत्र में उनकी विशिष्ट सेवा के लिए पद्म विभूषण से सम्मानित किया गया है। पद्म भूषण पाने वालों में महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, विज्ञापन जगत के दिग्गज दिवंगत पीयूष पांडे, मशहूर बैंकर उदय कोटक, और भाजपा नेता वीके मल्होत्रा शामिल हैं। साथ ही, मनोरंजन जगत से मलयालम सुपरस्टार ममूटी और लोकप्रिय गायिका अलका याग्निक को भी इस सम्मान से नवाजा गया है। खेल और शिक्षा जगत के कई सितारों को इस साल पद्म श्री सम्मान से नवाजा गया है। खेल की दुनिया में भारतीय क्रिकेट का गौरव बढ़ाने वाले दो बड़े नामों पुरुष टीम के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा और महिला टीम की वर्तमान कप्तान हरमनप्रीत कौर भुल्लर को इस प्रतिष्ठित पुरस्कार के लिए चुना गया है। इनके साथ ही भारतीय महिला हॉकी टीम की गोलकीपर सविता पूनिया को भी खेल में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। मनोरंजन जगत की बात करें तो दिग्गज अभिनेता सतीश शाह (मरणोपरांत) और टॉलीवुड के मशहूर अभिनेता प्रसेनजीत चटर्जी को यह सम्मान दिया गया है। वहीं, शिक्षा के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने वाले यूजीसी के अध्यक्ष और जेएनयू के पूर्व कुलपति मामिडाला जगदीश कुमार को भी पद्म श्री से सम्मानित किया गया है। इस साल की सूची में कुल 19 महिलाएं शामिल हैं, जबकि 16 लोगों को यह सम्मान मरणोपरांत दिया गया है। सूची में 6 विदेशी प्राप्तकर्ता भी शामिल हैं। ये पुरस्कार हर साल राष्ट्रपति भवन में आयोजित विशेष समारोह में भारत के राष्ट्रपति द्वारा प्रदान किए जाते हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news