Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

देश के अगले नौसेनाध्यक्ष वाइस एडमिरल करमबीर सिंह

नयी दिल्ली :  वाइस एडमिरल करमबीर सिंह को सरकार ने अगला नौसेनाध्यक्ष चुना है। वह मौजूदा नौसेनाध्यक्ष वाइस एडमिरल सुनील लांबा का स्थान लेंगे। लांबा का कार्यकाल 31 मई 2019 को समाप्त हो जाएगा। इस बात की जानकारी रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता ने ट्वीट के जरिए दी। नौसेना की आधिकारिक वेबसाइट के अनुसार वह राष्ट्रीय रक्षा अकादमी खडकवासला के पूर्व छात्र हैं।
वाइस एडमिरल करमबीर सिंह जुलाई 1980 में भारतीय नौसेना में शामिल हुए थे। 1982 तक उनकी नियुक्ति एक हेलिकॉप्टर पायलट के तौर पर थी। उन्होंने ब्रिटेन के वेलिंगटन स्थित डिफेंस सर्विसिज स्टाफ कॉलेज से पढ़ाई की है। इसके अलावा उन्होंने मुंबई के कॉलेज ऑफ नेवल वारफेयर से भी पढ़ाई की है। यह इन दोनों जगहों पर निदेशक के पद पर भी रहे हैं। अति विशिष्ट सेवा मेडल प्राप्त करमबीर सिंह को 31 मई 2016 को वाइस एडमिरल का कार्यभार सौंपा गया था। उन्हें पायलट के तौर पर चेतक और कामोव हेलिकॉप्टर उड़ाने का अनुभव है। अपने 36 साल के करियर में उन्होंने भारतीय तट रक्षक बल के जहाज को कमांड किया है। इसके साथ ही वह नेवल मिसाइल कोरवेट और गाइडेड मिसाइल डिस्ट्रॉयर के कमांडर भी रहे हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news