Monday, March 16, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

दुती चंद 100 मी. रेस के ग्लोबल इवेंट में भारतीय स्वर्ण विजेता महिला

नेपोली : भारत की नेशनल रिकॉर्ड होल्डर दुती चंद ने इटली में चल रहे वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में इतिहास रच दिया है। वे यहां महिलाओं के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में स्वर्ण पदक जीतने वाली पहली महिला बन गयी हैं। दुती ने 100 मीटर रेस में 11.32 सेकंड का समय निकालते हुए रेस जीती। स्विट्जरलैंड की डेल पोंट (11.33 सेकंड) दूसरे और जर्मनी की क्वायाई (11.39 सेकंड) तीसरे स्थान पर रहीं। 11.24 सेकंड का राष्ट्रीय रिकॉर्ड रखने वाली दुती किसी वैश्विक इवेंट की 100 मीटर रेस में गोल्ड जीतने वाली पहली महिला बन गयीं। ओवरऑल रिकॉर्ड की बात करें तो हिमा दास के बाद दुती दूसरी रेसर हैं जिन्होंने ग्लोबल इवेंट मे स्वर्ण जीता। हिमा ने पिछले साल वर्ल्ड जूनियर एथलेटिक्स चैम्पियशिप के 400 मीटर रेस इवेंट में स्वर्ण जीता था।
‘मुझे नीचे खींचो, मैं और मजबूती से वापस आऊंगी’
दुती वर्ल्ड यूनिवर्सियाड के ट्रैक एंड फील्ड इवेंट्स में स्वर्ण जीतने वाली दूसरी भारतीय हैं। उनसे पहले 2015 में इंदरजीत सिंह ने शॉटपुट में पहला स्थान हासिल किया था। जीत की खुशी को ट्विटर पर शेयर करते हुए दुती ने कहा, “मुझे नीचे खींचों, मैं और मजबूती से वापसी करुँगी। सालों की कड़ी मेहनत और आपके आशीर्वाद से मैंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स की 100 मी रेस में स्वर्ण जीतकर रिकॉर्ड बनाया।” सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल विजेताओं के साथ फोटो पोस्ट करते हुए दुती ने लिखा, “मेरे साथ तस्वीर में सभी विजेता हैं।”
इस मौके पर राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, खेल मंत्री किरन रिजिजू ने दुती को बधाई दी। रिजिजू ने रेस का एक वीडियो भी अपने हैंडल से शेयर किया। राष्ट्रपति को धन्यवाद देते हुए दुती ने कहा कि वे ओलिम्पिक में भी अपना सर्वश्रेष्ठ देकर स्वर्ण पदक जीतने का प्रयास करेंगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news