Saturday, May 10, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

चीन के वैज्ञानिक अमेरिका छोड़कर लौटने लगे, ताकि देश को विज्ञान का पॉवरहाउस बना सकें

न्यूयॉर्क : चीन के वैज्ञानिक और अनुसंधानकर्ता देश को विज्ञान का पॉवरहाउस बनाने के लिए अमेरिका और दुनिया के अन्य देशों से लौटने लगे हैं। अमेरिका की ओहियो यूनिवर्सिटी के अध्ययनकर्ताओं के मुताबिक, 16,000 से ज्यादा प्रशिक्षित चीनी वैज्ञानिक देश लौट चुके हैं। 2017 में यह संख्या 4500 थी, जो 2010 की तुलना में दोगुनी रही। ऐसा इसलिए संभव हुआ है, क्योंकि चीन ने अपने वैज्ञानिकों के लिए अंतरराष्ट्रीय सहभागिता के लिए दरवाजे खोल दिए हैं। साथ ही भरोसा दिलाया है कि उन्हें सारी मूलभूत सुविधाएं दी जाएंगी, जो विदेशों में मिलती हैं। एशिया से अमेरिका जाने वाले वैज्ञानिकों और इंजीनियरों में सबसे बड़ी संख्या भारतीयों की है। अमेरिका के 29.60 लाख एशियाई वैज्ञानिकों-इंजीनियरों में 9.50 लाख भारतीय हैं।
‘चीन की प्रतिभाओं का लगातार इस तरह जाना चिंताजनक है’
ओहियो यूनिवर्सिटी के जॉन ग्लेन कॉलेज ऑफ पब्लिक अफेयर्स की एसोसिएट प्रोफेसर कैरोलिन वैगनर के मुताबिक, चीन की प्रतिभाओं का लगातार इस तरह जाना चिंताजनक है। हमें पलायन रोकने की हरसंभव कोशिश करनी होगी। अगर हम यह आकर्षण भी खो देते हैं, तो यह अमेरिकी वैज्ञानिक प्रणाली पर गंभीर असर डालेगी। चीन ने विज्ञान के कई क्षेत्रों में महारत हासिल कर ली है। खासकर आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस और मैटेरियल साइंस में दुनियाभर में उसका कोई सानी नहीं है।’ ज्यादातर चीनी वैज्ञानिक यूरोप से लौटना चाहते हैं न कि अमेरिका से। चीन ने अपने वैज्ञानिकों को वापस बुलाने के लिए जो प्रोग्राम तैयार किया है, उसका अमेरिका में उच्च स्तर पर काम करने वाले वैज्ञानिकों पर ज्यादा प्रभाव नहीं पड़ा है। अमेरिकी नेशनल साइंस फाउंडेशन के मुताबिक, 2016 में सबसे ज्यादा साइंस जरनल चीन के वैज्ञानिकों के प्रकाशित हुए।
चीन ने रिसर्च पर 10 गुना बजट बढ़ाया, फिर भी अमेरिका से कम
जानकारों का मानना है कि चीनी वैज्ञानिकों के लौटने के पीछे बजट बड़ा कारण हैं। चीन सरकार ने रिसर्च पर 10 गुना बजट बढ़ा दिया है। चीन ने रिसर्च पर 2019 में 3,75,000 करोड़ रुपए खर्च किए। हालांकि, अमेरिका की तुलना में यह रकम बहुत कम है।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news