Saturday, February 21, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

खाली कटोरे के साथ क्लासरूम में झांक रही थी बच्ची, स्कूल ने दिया दाखिला

हैदराबाद : भारत में 21.9 प्रतिशत लोग गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करते हैं, जिनकी मजदूरी 150 रुपये प्रति दिन से कम है. ऐसी स्थितियों में जहां कई लोगों के लिए दो वक्‍त का भोजन जुटा पाना एक चुनौती है, वहीं शिक्षा किसी सपने से कम नहीं है. इसी बीच एक ऐसी तस्वीर वायरल हुई, जो बहुत कुछ बयां करती नजर आ रही है। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के मुताबिक, इस तस्वीर को तेलुगू डेली ने छापा है, साथ में आकाली चूपु यानी ‘भूखी निगाहें’ लिखा है। देखा जा सकता है कि एक बच्ची खाली कटोरा लेकर क्लासरूम में झांक रही है. तस्वीर को गुड़िमालकापुर के देवल झाम सिंह गवर्नेमेंट हाई स्कूल में लिया था। तस्वीर वायरल होने के बाद अब स्कूल ने बच्ची को दाखिला दिया है। बच्ची का नाम दिव्या बताया जा रहा है. शुक्रवार को उसे स्कूल में दाखिला मिल गया. पहले बच्ची स्कूल की छात्रा नहीं थी. वो खाने के लिए रोज स्कूल आती थी। दिव्या के माता-पिता पास ही की झुग्गी में रहते हैं. उसके पिता कचरा उठाने का काम करते हैं, जबकि माँ सफाईकर्मी है। स्कूल में जो मिड-डे मील बचता था, वो खाने के लिए दिव्या आती थी। एनजीओ एमवी फाउंडेशन के राष्ट्रीय संयोजक वेंकट रेड्डी ने फेसबुक पर इस तस्वीर को शेयर किया। एमवी फाउंडेशन बालिकाओं के अधिकारों के लिए काम करती है। तस्वीर शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “एक बच्ची को देश में शिक्षा और भोजन नहीं मिलना शर्म की बात है। “सोशल मीडिया पर तस्वीर पोस्ट करने के बाद वो अपने वॉलिंटियर के साथ स्कूल पहुंचे और बच्ची का उसी स्कूल में एडमिशन कराया। इसी के साथ वो बच्ची के माता-पिता से भी मिले। जब दिव्या पहले दिन स्कूल पहुंची तो उन्होंने फोटो भी ली। उन्होंने बताया कि पहले दिन स्कूल जाकर दिव्या के चेहरे पर अलग ही मुस्कान थी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news