Thursday, December 18, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

क्रिसमस पर बनाएं एगलेस केक

एगलेस अलमंड केक

सामग्री : 275 ग्राम मैदा, 125 ग्राम मक्खन (पिघला हुआ), 1 बड़ा चम्मच क्रीम, 275 ग्राम चीनी, 100 ग्राम बारीक कटे हुए बादाम, 1/4 चम्मच बेकिंग सोडा, पानी 35 मिली., 1 चम्मच बेकिंग पावडर।
विधि : लाजवाब आलमंड केक बनाने के लिए सर्वप्रथम चीनी व पानी को एक पैन में डालें। धीमी आंच पर चढ़ाएं और तीन तार की चाशनी बना लें। चाशनी में मक्खन डालें व अच्छी तरह मिला दें। अब मैदा, बेकिंग पावडर व सोडे को छानकर चाशनी में मिलाकर एकसार करें। क्रीम भी फेंटकर मिला दें। अब बादाम डालकर घी लगे केक पॉट में डाल दें और 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 30 मिनट बेक कर लें। ठंडा होने पर लाजवाब आलमंड केक ऊपर क्रीम से डेकोरेट करके पेश करें।

नोट : आप चाहे तो केक में साबुत बादाम भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

एगलेस चॉकलेट सूजी केक

सामग्री : 200 ग्राम सूजी, 100 ग्राम चीनी पाउडर, 30 ग्राम कोको पाउडर(विकल्प), 70 ग्राम दही, 80 मि.ली तेल, 200 मि.ली दूध, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग पाउडर, 1/2 छोटा चम्मच बेकिंग सोडा, 1/2 छोटा चम्मच नमक , 1 चम्मच चॉकलेट सॉस
गार्निश के लिए व्हीप्ड क्रीम (फेंटी हुई), गार्निश के लिए चॉकलेट शेविंग्स(कसी हुई)
विधि : सबसे पहले एक बर्तन में सूजी, चीनी और कोको पाउडर को मिक्स करें। इसके बाद सूजी और कोको पाउडर के मिश्रण में दही, तेल और चॉकलेट सॉस को मिक्स करें। अब इस मिश्रण में आधा दूध मिलाएं और एक स्मूद घोल तैयार कर लें, फिर 10 मिनट तक अलग रख दें। इसके बाद माइक्रोवेव को 180 डिग्री सेल्सियस पर गर्म होने के लिए ऑन कर दें। 10 मिनट बाद केक के मिश्रण में बाकी बचा हुआ दूध मिलाएं और अच्छे से मिक्स कर लें। इसके बाद मिश्रण में नमक, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा मिलाएं और मिक्स करें। अब एक बेकिंग टिन को ग्रीस कर लें और उसमें बेटर डालें। इसके बाद बेकिंग ट्रे को पहले से प्रीहीटिड माइक्रोवेव में करीब 25मिनट के लिए रखें। 25 मिनट बाद माइक्रोवेव को बंद करें और टूथपिक डालकर केक चेक के पकने के बार में चेक कर लें। अगर केक पक जाएगा, तो टूथपिक पर केक का मिश्रण नहीं लगेगा, वरना केक को कुछ देर और पकाएं। अब पके हुए केक को बेकिंग ट्रे से बाहर निकाल लें। इसके बाद केक को वायर वाली ट्रे पर रखें। अब केक पर व्हीप्ड क्रीम की एक परत लगाएं, फिर उस पर चॉकलेट शेविंग्स(कसी हुई) से गार्निश करें। अब तैयार केक को चाकू की मदद से काटें और बच्चों को सर्व करें।
सुझाव : हमेशा ताजा और मीठा दही का ही इस्तेमाल करें भुनी हुई सूजी का प्रयोग न करें। चॉकलेट के बिना सूजी केक बनाना चाहते हैं, 30 ग्राम कोको पाउडर के बजाय 30 ग्राम सूजी इस्तेमाल कर सकती हैं। आप गीले अवयवों के साथ सूजी को भिगोते समय 10 मिनट आराम करने का समय दें। फ्लेवरलेस तेल का प्रयोग करें।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news