कविता

औरतें

— कल्पना

 kalpana di

चीखना चाहती है वह,

इतनी जोर से
कि अनंत प्रकाश वर्षों के पार
उसकी पीड़ा  विचलन पैदा  कर दे

पौराणिक चरित्रों के मुँह नोच कर
उनके मुखौटे अपने घरों की  दीवारों पर
टाँग देना चाहती है

सदियों से लांछित नियति का रोष
निकालना चाहती है
पंडों और दलालों के चंगुल मॆं फँसे
ईश्वर की चमकती मूर्तियों पर कालिख पोत कर

विकृत शब्दों मे जडे  पंगु नियमों की
धज्जियां उड़ा  कर
चिपका देना चाहती है आसमान की स्लेट पर

बवंडर लाना चाहती है
प्रलय बरसाना चाहती है
लील जाना चाहती है कुरूपताओं को

और अंततः आदतन चुप हो जाती  है
एक लम्बे मौन पर चली जाती है
जैसे लोग लम्बी यात्राओं पर जाते हैं

—————————————————————-

(कवियत्री प्रख्यात रंगकर्मी व गायिका हैं। फिलहाल प्रमुख केन्द्रीय सस्थान में अनुवादक के रूप में कार्यरत)

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

2 thoughts on “कविता

  1. सुषमा त्रिपाठी says:

    आभार। इसी सहयोग की आकाँक्षा है।

Comments are closed.