Monday, April 21, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

इंडी पॉप गायक ताज का 54 वर्ष की आयु में निधन

मुंबई । इंडी पॉप गायक तरसामे सिंह सैनी का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 54 वर्ष के थे। सैनी ‘ताज’ कनाम से मशहूर थे। उनके एक पारिवारिक मित्र के अनुसार, कोविड-19 से पीड़ित होने के बाद सैनी को हर्निया हुआ था और तभी से वह अस्वस्थ थे।
उनके पारिवारिक मित्र ने पीटीआई-भाषा से कहा, “कोविड से पीड़ित होने से पहले उन्हें हर्निया हुआ था लेकिन लॉकडाउन के कारण उन्हें अस्पताल में बिस्तर नहीं मिला। इसके बाद मार्च में वह कोमा में चले गए थे। कोमा से वापस आने के बाद भी वह ठीक नहीं हुए थे। शुक्रवार को अस्पताल में उनका निधन हो गया।”
भारतीय मूल की ब्रिटिश फिल्मकार गुरिंदर चड्ढा ने ताज के निधन की खबर साझा की और कहा कि उनका “दिल टूट गया।” नब्बे के दशक के एक अन्य लोकप्रिय कलाकार बल्ली सागू ने भी ताज के निधन पर शोक व्यक्त किया। विख्यात गायक अदनान सामी ने कहा कि ताज के निधन की खबर सुनकर कहा कि वह स्तब्ध हो गए।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news