Tuesday, September 9, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

अर्जुन पुरस्कार विजेता हैं महाभारत के ‘भीम’, एशियाड में हासिल किया था स्वर्ण

मुम्बई : दूरदर्शन पर बीआर चोपड़ा की महाभारत के पु:न प्रसारण से लोगों को पुरानी यादें फिर ताजा कर दी है। जैसे ही रामायण, महाभारत सहित पौराणिक शो के फिर प्रसारण शुरू हुए इनके कलाकारों के बारे में जानने-पढ़ने की जिज्ञासा लोगों में फिर जागी। महाभारत में भीम का किरदार निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती अपने लंबी चौड़ी कद-काठी के कारण पहचाने गए थे और इस शो से उन्हें खूब पहचान मिली। प्रवीण कुमार सोबती न केवल अभिनेता थे बल्कि एक एथलीट और बीएसएफ के जवान भी रह चुके हैं। महाभारत शो में कास्ट होने से पहले वह एथलीट ही थे। वह एशिया के नंबर वन खिलाड़ी रह चुके हैं। वे हैमर और डिस्क थ्रो में कमाल कर चुके हैं। 60 और 70 के दशक में भारतीय एथलिट्स में उन्होंने खूब शानदार प्रदर्शन किया था। वह 1967 में अर्जुन अवॉर्ड भी पा चुके हैं।
1966 के एशियन गेम्स में भारत ने एथलेटिक्स में 11 पदक जीते थे जिसमें 5 स्वर्ण, 5 कांस्य पदक थे। सोबती ने इनमें से दो पदक हासिल किए थे। यही नहीं बैंकॉक में एशियाड में उन्होंने डिस्क थ्रो में स्वर्ण पदक हासिल किया था। उन्होंने हैमर थ्रो में कांस्य भी पाया था। 1970 में भी अगले टूर्नामेंट में गोल्ड जीते थे। 1974 में उन्होंने तेहरान में रजत पदक जीता था।
एथलीट के रूप में उनका यह सफर यहीं खत्म नहीं हुआ। उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में भी खूब अच्छा प्रदर्शन किया। किंग्सटन कॉमनवेल्थ गेम्स में उन्होंने 1966 में हैमर थ्रो में रजत पदक हासिल किया था। उनके क्रेडिट में 1968 और 1972 में दो ओलंपिक पार्टिसिपेशन है।
बीआर चोपड़ा की महाभारत में भीम के रोल के लिए अभिनेता की तलाश में परेशान थे। उन्होंने मजबूत और लंबी कद-काठी का अभिनेता चाहिए था। उनके एक दोस्त ने ही यह जानकारी दी कि बीआर चोपड़ा उनसे मिलना चाहते है। उन्हें देखते ही भीम के रोल के लिए फाइनल कर लिया। बता दें कि चाचा चौधरी में साबू का किरदार भी प्रवीण ने ही निभाया है। वे 50 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news