Tuesday, December 16, 2025
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

अभिनेता किशोर प्रधान का निधन

मुम्बई :  हिंदी और मराठी फिल्मों के मशहूर अभिनेता किशोर प्रधान का गत शनिवार निधन हो गया। वह 86 साल के थे। उन्हें बॉलीवुड की हिट फिल्म ‘जब वी मेट’ में एक स्टेशन मास्टर की भूमिका में देखा गया था। मशहूर मराठी लेखक और कवि चंद्रशेखर गोखले ने सोशल मीडिया पर किशोर के निधन की जानकारी दी।
फिल्म ‘जब वी मेट’ में एक स्टेशन मास्टर की भूमिका में उन्होंने डायलॉग ‘लड़कियां खुली तिजोरी की तरह होती हैं’ बोला था जो बहुत पॉपुलर हुआ था। किशोर ने करीना कपूर को यह सलाह तब दी थी जब वह आधी रात को फिल्म में लीड रोल कर रहे शाहिद कपूर की वजह से अपनी ट्रेन मिस कर देती हैं। किशोर को आखिरी बार मराठी फिल्म शुभ लगन सावधान में देखा गया था। वहीं, इंडियन एक्सप्रेस ने फिल्म में किशोर के को-स्टार सुबोध भावे से बात की जिस पर उन्होंने बताया ‘हमने फिल्म में साथ काम किया, लेकिन फिल्म के रिलीज होने के बाद से किशोर से मेरी बात नहीं हो पाई, मुझे पता चला था कि उनकी तबियत कुछ ठीक नहीं है, मैं इसलिए नहीं मिल पाया क्योंकि में शूट के लिए शहर से बाहर गया हुआ था, दरअसल मुझे भी उनके निधन का असल कारण नहीं पता है, उनका परिवार उनके निधन से बेहद कमजोर पड़ गया है और उनके अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहा है।’
बता दें कि महेश मांजरेकर की फिल्म लालबाग परेल और संतोष मांजरेकर की शिवाजी राव भोंसले बॉलटॉय में उनकी भूमिका को फिल्म आलाचकों ने खूब सराहा था। उन्होंने 100 से भी ज्यादा मराठी थिएटर के नाटकों में काम किया है और 18 अंग्रेजी नाटको में भी वह अपने अभिनय का लोहा मनवा चुके हैं। गौरतलब है कि स्कूल के दौरान से ही उन्होंने एक्टिंग करना शुरू कर दिया था। पहले वह कॉलेज में एक्ट किया करते थे बाद में उन्होंने खुद का ही थिएटर ग्रुप नटराज शुरू किया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news