Saturday, February 21, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

अब चेहरा पहचानने के बाद मिलेगी ट्रेन में एंट्री, रेलवे लेकर आ रहा है खास प्रणाली

नयी दिल्ली  :  भारतीय रेलवे अपने यात्रियों की सुरक्षा के लिए फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी (Face Recognition Technology) का इस्तेमाल करने क तैयारी में है। वहीं, रेलवे इस एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) आधारित तकनीक से अपराधों पर लगाम लगाई जा सकेगी। रिपोर्ट के मुताबिक, रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स (RPF) इस तकनीक को क्रिमिनल ट्रेकिंग सिस्टम के डाटा बेस के साथ लिंक करेगी, जिससे अपराधियों को पहचानने में आसानी होगी। वहीं, इस सिस्टम से आरपीएफ को पूरे डाटा बेस का एक्सेस मिल जाएगा।
एफआरएस तकनीक करेगी काम
फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी अपराधियों की तस्वीरों को उनके चेहरे से मैच करेगी, जिसके बाद आरपीएफ को उसके पूरे बैकग्राउंड की जानकारी मिलेगी। सूत्रों की मानें तो इस तकनीक के आने से रेलवे स्टेशन अधिक सुरक्षित हो जाएंगे। इस प्लान को आरपीएफ द्वारा 26/11 आतंकी हमले के बाद पहली बार पेश किया गया था। वहीं, फेस रिकॉग्निशन तकनीक को बड़े रेलवे स्टेशन्स में इस्तेमाल किया जाएगा।
बंगलुरु के रेलवे स्टेशन में होगा इस तकनीक का इस्तेमाल
रेलवे प्रोटेक्शन फोर्स फेस रिकॉग्निशन तकनीक को सबसे पहले बंगलुरु रेलवे स्टेशन में इस्तेमाल करेगी। इसके बाद इसका दिल्ली, मुंबई, कोलकाता और चेन्नई में उपयोग किया जाएगा। इस सिस्टम की खासियत की बात करें तो यह 10 साल पुरानी फोटो को भी पहचान सकेगा।
बंगलुरु एयरपोर्ट पर मौजूद है यह तकनीक
आपको बता दें कि इस समय बंगलुरु के अतंराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर फेस रिकॉग्निशन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल हो रहा है। इस सिस्टम को जुलाई में लॉन्च किया गया था।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news