होली का त्योहार रंगों, मस्ती और पकवानों का मिलन है। लेकिन असली मजा तभी आता है जब आप अपने कपड़ों में कंफर्टेबल महसूस करें और आपकी स्किन भी सेफ रहे। होली में फैशन का ट्रेंड पूरी तरह से स्किन-फ्रेंडली और रिलैक्स्ड लुक की तरफ जा रहा है। इस बार लोग भारी-भरकम कपड़ों की जगह ऐसे फैब्रिक चुन रहे हैं जो हल्के हों और भीगने के बाद शरीर पर चिपके नहीं। सही आउटफिट सिर्फ फोटो अच्छी आने के लिए नहीं, बल्कि रंगों के केमिकल और धूप से बचने के लिए भी जरूरी है।
होली पर फैब्रिक पसंद करना काफी मुश्किल होता है। सिंथेटिक या मोटे जींस जैसे कपड़े पानी सोखकर भारी हो जाते हैं और स्किन को छील सकते हैं। इन सब से बचने के लिए पहने यह कपड़े
प्योर कॉटन : होली के लिए इससे बेहतर कुछ नहीं। यह पसीना सोखता है, हवा लगती रहती है और धूप में आपकी स्किन को ठंडा रखता है।
लिनेन: अगर आप थोड़ा एलीट और क्लासी लुक चाहते हैं, तो लिनेन का कुर्ता या शर्ट पहनें। यह बहुत जल्दी सूखता है और दिखने में बहुत कूल लगता है।
सॉफ्ट मलमल : लड़कियों के लिए मलमल की कुर्तियां बेस्ट हैं। ये बहुत हल्की होती हैं और त्यौहार की भाग-दौड़ में आपको बिल्कुल बोझ महसूस नहीं होने देतीं। होली पर सफेद रंग पहना सबको बेहद पसंद है। सफेद कपड़ों पर जब गुलाल के अलग-अलग शेड्स चढ़ते हैं, तो वह अपने आप में एक यादगार डिजाइन बन जाता है। लेकिन अगर आप सफेद से हटकर कुछ ट्राई करना चाहते हैं, तो इस होली ब्राइट नियॉन, लेमन येलो और स्काई ब्लू जैसे रंग काफी ट्रेंड में हैं। गहरे कलर जैसे काला या गहरा नीला पहनने से बचें, क्योंकि उन पर रंगों की खूबसूरती नजर नहीं आती। हल्के पेस्टल शेड्स आपकी होली की पिक्चर्स को सोशल मीडिया के लिए एकदम परफेक्ट बना देंगे।




