सीआईएससीई बोर्ड : आईसीएसई की परीक्षाएं 15 फरवरी से

-आईएससी 9 फरवरी से शुरू
नयी दिल्ली । काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन (सीआईएससीई) ने वर्ष 2027 की आईसीएसई (कक्षा 10) और आईएससी (कक्षा 12) बोर्ड परीक्षाओं का कार्यक्रम घोषित कर दिया है। इस बार दोनों परीक्षाओं में कुल 3,79,980 विद्यार्थी शामिल होंगे। जारी कार्यक्रम के अनुसार, 10वीं (आईसीएसई) की परीक्षा 15 फरवरी 2027 से शुरू होगी। वहीं, 12वीं (आईएससी) की परीक्षा 9 फरवरी 2027 से शुरू होगी। सीआईएससीई की ओर से जारी जानकारी के अनुसार आईसीएसई (कक्षा 10) में 3,106 संबद्ध स्कूलों के करीब 2.70 लाख विद्यार्थी परीक्षा देंगे। आईएससी (कक्षा 12): 1,651 स्कूलों के 1.1 लाख से अधिक विद्यार्थी परीक्षा में शामिल होंगे। दोनों परीक्षाओं में 3,79,980 उम्मीदवार शामिल होंगे। कक्षा 10 में कुल 76 विषयों और प्रश्नपत्रों की परीक्षा होगी। कक्षा 12 में कुल 60 विषयों की परीक्षा आयोजित की जाएगी। आईसीएसई वर्ष 2027 की परीक्षा सोमवार, 15 फरवरी 2027 से शुरू होगी और बुधवार, 31 मार्च 2027 को समाप्त होगी। यह परीक्षा भारत और विदेशों में बनाए गए कुल 2,835 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news