Saturday, March 21, 2026
खबर एवं विज्ञापन हेतु सम्पर्क करें - [email protected]

साहित्यिक योगदान के लिए डॉ वसुंधरा मिश्र को नारी सम्मान 2026 

कोलकाता । कॉटन स्ट्रीट यंग बॉयज क्लब द्वारा सेवा, सम्मान और समाज के प्रति प्रतिबद्ध कॉटन स्ट्रीट यंग बॉयज क्लब द्वारा ‘नारी सम्मान, जनसेवा और रंगों का संगम कार्यक्रम में नारी शक्ति को सम्मानित किया गया। समाज के प्रति प्रतिबद्धता का एक सुंदर उदाहरण रहा जो बड़ा बाजार कोलकाता 42 नंबर वार्ड के पार्षद महेश शर्मा के नेतृत्व में हुआ। इसमें तीन कार्यक्रम को विशेष रूप से स्थान दिया गया। जन सेवा और समाज की विशिष्ट प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया जिसमें साहित्यकार, सामाजिक कार्यकर्ता, डॉक्टर, राजनीतिज्ञ आदि विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया एवं उस वार्ड की युवा पीढ़ी की बेटियाँ को पहचान और सम्मान दिया गया जिनमें कोई जज, सीए, डॉक्टर आदि उच्च शिक्षित पद की अधिकारी थीं। बड़ा बाजार के 42 वार्ड के पार्षद महेश शर्मा ने अपने कार्यकाल का दायित्व बहुत ही सुंदर ढंग से किया। मुख्य रूप से एक एंबुलेंस का उद्घाटन किया गया जो ओम जालान फाउंडेशन की ओर से दिया गया और ओम जालान और पत्नी सुमन जालान उपस्थित रहे ।
इसी क्रम में हिंदी लेखिका और साहित्यकार कवयित्री डॉ वसुंधरा मिश्र को भी सम्मानित किया गया। डॉ वसुंधरा मिश्र हिंदी के प्रति समर्पित और सचेतन साहित्यकार हैं ।ग्यारह पुस्तकें, लेख, कविताएं और कई संस्थाओं में सक्रिय रूप से भाग लेती हैं।हिंदी कार्यक्रम का संचालन, पुस्तकों का संपादन और रेडियो दूरदर्शन पर आपकी कविताएं और कहानियां प्रसारित होती रहती हैं ।
इस अवसर पर महेश शर्मा कौन्सिलर ने डॉ वसुंधरा मिश्र को नारी सम्मान देकर समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वाह किया। अपनी वार्ड की उन बेटियों का भी सम्मान किया, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट उपलब्धियाँ हासिल कर समाज और हमारे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। किसी ने शिक्षा, किसी ने व्यापार, कोई डॉक्टर, कोई सीए, कोई जज, कोई वकील, तो किसी ने नृत्य एवं कला के क्षेत्र में पहचान बनाई है। कई बेटियों को तो उनके कार्यों के लिए माननीय ममता बनर्जी जी तक द्वारा सम्मान प्राप्त हो चुका है। ऐसी सभी प्रतिभाशाली महिलाओं और बेटियों को सम्मानित किया गया । कार्यक्रम में बड़ी संख्या में माननीय अतिथियों, गणमान्य व्यक्तियों और समाज के वरिष्ठजनों की उपस्थिति रही।

शुभजिता

शुभजिता की कोशिश समस्याओं के साथ ही उत्कृष्ट सकारात्मक व सृजनात्मक खबरों को साभार संग्रहित कर आगे ले जाना है। अब आप भी शुभजिता में लिख सकते हैं, बस नियमों का ध्यान रखें। चयनित खबरें, आलेख व सृजनात्मक सामग्री इस वेबपत्रिका पर प्रकाशित की जाएगी। अगर आप भी कुछ सकारात्मक कर रहे हैं तो कमेन्ट्स बॉक्स में बताएँ या हमें ई मेल करें। इसके साथ ही प्रकाशित आलेखों के आधार पर किसी भी प्रकार की औषधि, नुस्खे उपयोग में लाने से पूर्व अपने चिकित्सक, सौंदर्य विशेषज्ञ या किसी भी विशेषज्ञ की सलाह अवश्य लें। इसके अतिरिक्त खबरों या ऑफर के आधार पर खरीददारी से पूर्व आप खुद पड़ताल अवश्य करें। इसके साथ ही कमेन्ट्स बॉक्स में टिप्पणी करते समय मर्यादित, संतुलित टिप्पणी ही करें।

शुभजिताhttps://www.shubhjita.com/

Latest news
Related news